बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के खार वेस्ट स्थित अपना नौवीं मंजिल का अपार्टमेंट 9 करोड़ रुपये में बेच दिया है. प्रॉपर्टी की इस डील का रजिस्ट्रेशन 22 अक्टूबर को हुआ, जबकि 18 अक्टूबर को जुहू में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को निशाना बनाकर फायरिंग की घटना हुई थी.

यह अपार्टमेंट खार वेस्ट की 18वीं रोड स्थित रुस्तमजी पैरामाउंट कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के डी विंग में है. फ्लैट का कारपेट एरिया 1,291.14 वर्ग फुट है. इसके अलावा 95.80 वर्ग फुट का अतिरिक्त विशेष क्षेत्र भी शामिल है. इस सौदे में दो कवर्ड पार्किंग स्पेस भी दिए गए हैं. प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन के दौरान खरीदारों ने 54 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई.

2018 में टाइगर ने खरीदी थी ये प्रॉपर्टी?

रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म CRE Matrix की तरफ से शेयर किए गए डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ का अपार्टमेंट मुंबई के खार वेस्ट स्थित रुस्तमजी पैरामाउंट डी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की नौवीं मंजिल पर है.

इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,291.14 वर्ग फुट है, जबकि एक्सक्लूसिव एरिया 95.80 वर्ग फुट है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। संपत्ति की बिक्री करीब 64,891 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से हुई. इस सौदे में 54 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई. अपार्टमेंट के साथ दो कवर्ड कार पार्किंग की जगहें भी शामिल हैं.

डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, टाइगर श्रॉफ ने 17 जुलाई 2018 को डेवलपर कीस्टोन रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड से यह अपार्टमेंट 7.61 करोड़ रुपये में खरीदा था. स्क्वायर यार्ड्स द्वारा जांचे गए डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, लगभग एक साल पहले, टाइगर श्रॉफ ने इसी प्रोजेक्ट में एक और फ्लैट 15.6 करोड़ रुपये में बेचा था. इस सौदे में उन्हें लगभग 31% का मुनाफा हुआ.

ज़ैपकी द्वारा हासिल किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, 2026 में इससे पहले अभिनेता ने पुणे के हडपसर में एक रिहायशी प्रॉपर्टी 8.87 करोड़ रुपये में बेची थी. जैपकी के मुताबिक, उन्होंने इसे मार्च 2024 में 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे उन्हें निवेश पर 18.3% का कुल रिटर्न मिला.