Shreyas Iyer: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आज दूसरा मैच खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने अंत में नमन धीर , तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी के बदौलत अपने नाम किया. भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 180 रन बनाए.

भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, दोनों ओपनर बल्लेबाज फ्लॉप रहे, वहीं मिडील ऑर्डर भी आज कुछ खास नही कर सका, कप्तान श्रेयस अय्यर भी 11 गेंदों में 7 रन बनाकर चलते बने, हालांकि अंत में नमन धीर, तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी के बदौलत भारतीय टीम ने इस मैच को अपने नाम किया. भारत की जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
Shreyas Iyer ने तिलक को नजरअंदाज कर इन्हें दिया जीत का श्रेय
भारतीय टीम 70 रनों पर अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी और टीम इंडिया की हार तय नजर आ रही थी, लेकिन इसके बावजूद दबाव में भारत की जीत और टीम में मैच जिताने वाले खिलाड़ियों की क्षमता पर बात करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि
“हां, बिल्कुल. मुझे लगता है कि हमारी टीम का हर खिलाड़ी मैच जिताने की क्षमता रखता है और आज हमने इसका उदाहरण भी देखा. सच कहूं तो जब हमने लगातार विकेट गंवाए, खासकर एक के बाद एक विकेट गिरने लगे, तो हमें लगा कि मैच हमारे हाथ से निकल रहा है. लेकिन तिलक और रेड्डी ने शानदार जज्बा दिखाया. इसके साथ ही नमन धीर ने भी छोटी लेकिन प्रभावशाली पारी खेली.”
भारतीय कप्तान श्रेयस ने नमन धीर की जमकर तारीफ़ की और उनके योगदान और उनकी ऑलराउंड क्षमता पर बात करते हुए कहा कि
“हमने उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर कुछ मैचों में खेलते हुए देखा था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वह एक बेहतरीन गेंदबाज भी हैं. जब कोई खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में योगदान देता है, तो वह टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होता है. उनमें काफी जज्बा है और जब आप उन्हें मैदान पर फुर्ती से इधरउधर दौड़ते हुए देखते हैं, तो पता चलता है कि वह एक संपूर्ण खिलाड़ी हैं.”
भारत की बल्लेबाजी को सबसे ज्यादा परेशान न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने किया, जिसके बारे में बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा कि
“मुझे लगता है कि शुरुआत में हमने काफी डॉट बॉल खेलीं, जिससे रन रेट पर भी दबाव बढ़ गया. जब हम बल्लेबाजी करने उतरे, तो हमारा इरादा आसानी से लक्ष्य हासिल करने का था. लेकिन उन्होंने शानदार गेंदबाजी की. खासकर ब्रेसवेल और सैंटनर ने जिस तरह मध्य ओवरों में खेल को नियंत्रित किया, वह बेहतरीन था. उनके खिलाफ रन बनाना आसान नहीं था.”
श्रेयस अय्यर ने आगे अपने बयान में कहा कि
“मुझे लगता है कि अगर हम गैप तलाशते और बाउंड्री लगाने की कोशिश करते, तो लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते थे. लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो पाया. क्रिकेट में ऐसा होता है. यह बस एक दिन की बात है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम जोरदार वापसी करेंगे.”
Shreyas Iyer ने फील्डिंग को दिया भारत की जीत का श्रेय
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में जीत का श्रेय अपने फील्डरो को भी दिया, जिन्होंने न्यूजीलैंड को 2 रन लेने से रोका, उन्होंने फील्डिंग की तारीफ़ करते हुए कहा कि
“टीम के हर खिलाड़ी को यही संदेश दिया गया था कि गेंद को आते ही भांपना है और हर गेंद पर सतर्क रहना है. हमें इस तरह गेंद की ओर दौड़ना है कि विपक्षी टीम के बल्लेबाज दो रन लेने से पहले दो बार सोचें. हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम उन्हें आसानी से दो रन लेने का मौका न दें.”
वहीं उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि यहाँ वो सीरीज जीतने के इरादे से आए हैं. श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच में कहा कि
“आपका बहुतबहुत धन्यवाद. हमारा काम अभी आधा ही पूरा हुआ है.”



