प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारततिब्बत सीमा पुलिस के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर ITBP के सभी हिमवीरों को हार्दिक बधाई दी. पीएम ने देश की सीमाओं की रक्षा में ITBP के अटूट समर्पण, साहस और मानवीय सेवा की सराहना की. पीएम ने कहा कि उनकी निस्वार्थ सेवा और बलिदान देश के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हैं.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बर्फीली पहाड़ी पर ITBP के जवानों की तस्वीरें शेयर की है. पीएम ने अपनी पोस्ट में कहा ‘ITBP के स्थापना दिवस पर इसके सभी कर्मियों को बधाई. ITBP के ‘हिमवीरों’ ने अपने असाधारण साहस से खुद को साबित किया है’.
On their Raising Day, greetings to all personnel of the ITBP.
The ITBP Himveers have distinguished themselves through their exceptional valour.
They have always risen to every challenge with remarkable determination.
Their selfless service and sacrifices are a source of immense inspiration to the nation.
@ITBP_official
— Narendra Modi October 24, 2026
‘दृढ़ संकल्प के साथ हर चुनौती का सामना किया’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि BP के ‘हिमवीरों’ ने हमेशा अद्भुत दृढ़ संकल्प के साथ हर चुनौती का सामना किया है. उन्होंने कहा कि ‘हिमवीरों’ की निस्वार्थ सेवा और बलिदान देश के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हैं.
24 अक्टूबर 1962 को हुई थी स्थापना
24 अक्टूबर 1962 को गठित, भारततिब्बत सीमा पुलिस 3,488 किलोमीटर लंबी भारतचीन सीमा की सुरक्षा करती है. यह सीमा लद्दाख में काराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश में जाचेप ला तक फैली हुई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह बल आंतरिक सुरक्षा अभियानों में भी अहम भूमिका निभाता है, जिसमें छत्तीसगढ़ में नक्सलविरोधी अभियान भी शामिल हैं.
कई सीमा चौकियां ऊंचाई पर स्थित
ITBP की कई सीमा चौकियां 9,000 से 18,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं, जहां सर्दियों के दौरान तापमान गिरकर माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. ऐसे हालात में भी ITBP के जावन मुस्तैदी के साथ सीमा पर डटे रहते हैं और देश की रक्षा करते हैं.
आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के लिए तैयार
एक विशेष सशस्त्र पुलिस बल के रूप में पहचानी जाने वाली ITBP अपने जवानों को पर्वतारोहण, स्कीइंग और सामरिक युद्ध का प्रशिक्षण देती है. इसके साथ ही, यह हिमालयी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के लिए भी हमेशा तैयार रहती है. पिछले कुछ सालों में इस बल ने कई बचाव अभियान चलाए हैं और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को समय पर मदद पहुंचाई है.



