
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान किया है. शासन में लंबे समय से लंबित प्रकरणों पर कड़ा और सकारात्मक निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री ने फील्ड ड्यूटी से लेकर विभिन्न संवर्गों के पुलिसकर्मियों के मोटरसाइकिल, यूनिफॉर्म और मोबाइल भत्तों में बढ़ोतरी की है जिससे पुलिस बल में उत्साह का माहौल है.
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं. प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों की सुविधाओं और उनके कल्याण का ध्यान रखना सरकार की प्राथमिकता है.
मोटरसाइकिल भत्ते में बढ़ोतरी (फील्ड ड्यूटी)
फील्ड ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक (Sub-Inspector) और निरीक्षक (Inspector) स्तर के अधिकारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. इनका मोटरसाइकिल भत्ता पहले 700 रुपये प्रतिमाह था जिसे बढ़ाकर अब 1000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है.
पीपीएस अधिकारियों के यूनिफॉर्म भत्ते में इजाफा
वर्दी भत्ता पाने वाले प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) संवर्ग के अधिकारियों को इसका फायदा मिलेगा. इस भत्ते में सबसे बड़ी छलांग देखने को मिली है. पीपीएस अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता 6400 रुपये से बढ़ाकर सीधे 15000 रुपये कर दिया गया है.
आरक्षी और मुख्य आरक्षी का मोबाइल भत्ता बढ़ा
फील्ड ड्यूटी में तैनात आरक्षी (Constable) और मुख्य आरक्षी (Head Constable) को इससे फायदा मिलेगा. इनके मोबाइल भत्ते को 2,000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने दिया इस्तीफा



