Farrukhabad Crime News: फर्रुखाबाद l उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से काट कर बेरहमी से हत्या कर दी. बार-बार खाने के लिए कहने पर उसने कई वार किये. पिता को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

बेटे ने बाप को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

पूरा मामला जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद मोहल्ले का है. वारदात मंगलवार (20 अक्टूबर) की है. मृतक की पहचान 55 वर्षीय मोहम्मद अहमद अंसारी के रूप में हुई है. जबकि आरोपी उसका मोहम्मद अली है. जिसने कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला.

आखिर क्यों गयी वारदात

जानकारी के मुताबिक़, मोहम्मद अहमद अंसारी मूल रूप से बरेली के रहने वाले थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वह करीब 20 वर्षों से फर्रुखाबाद में रहकर कपड़े सिलने का काम करते थे. गढ़ी अब्दुल मजीद खां मोहल्ले में किराये के मकान में अपने परिवार छह बच्चे मोहम्मद अली, रेशमा, अर्शी, शाहरुख खान, शाहनवाज और शिफा के साथ रहते थे. मंगलवार को मोहम्मद अहमद अपने घर पर थे. वो लेटे हुए थे.

जानिये पूरा मामला

इसी दौरान बेटा आया और कुल्हाड़ी से उनके सिर पर वार कर दिया. उसके एक के बाद एक उसके सिर पर कई वार किये जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई. परिवार वाले तत्काल उसे ब्रह्मदत्त द्विवेदी अस्पताल ले जाए गए. लेकिन उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

खाने के लिए कहने पर आया था गुस्सा

वहीं, इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ करने पर उसने बताया, पिता बार-बार उससे खाने के लिए कह रहे थे. जिससे उससे गुस्सा आ गया और उसने पिता की ह्त्या कर दी. प्राथमिक जांच के अनुसार, मोहम्मद अली मानसिक रूप से अस्वस्थ रहते हैं उनका फतेहगढ़ से उपचार भी चल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है.