Karnataka News: कर्नाटक के बागलकोट जिले स्थित इलाकल में एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. जियो पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आए एक कार चालक ने ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलरेटर दबा दिया. इसके बाद बेकाबू हुई कार ने रिवर्स होते हुए एक बाइक पर सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी और सीधे पेट्रोल डिस्पेंसर मशीन से जा टकराई. इस खौफनाक घटना का लाइव दृश्य पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो बेहद डरावना है.

हादसा उस समय हुआ जब पेट्रोल पंप पर आम दिनों की तरह वाहनों की आवाजाही चल रही थी. पुलिस के अनुसार बेकाबू कार इलाकल निवासी कार्तिक की थी. कार को संभालते वक्त चालक से ब्रेक के बजाय गलती से एक्सीलरेटर दब गया, जिससे कार तेज रफ्तार में रिवर्स हुई. इस हादसे में बाइक पर सवार बसनागौड़ा और सिद्धनागौड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों घायलों को तुरंत पास के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

पेट्रोल डिस्पेंसर से टकराई कार

बाइक को जोरदार टक्कर मारने के बाद कार सीधे पेट्रोल डिसपेंसर से जा टकराई, जिससे बड़ा खतरा पैदा हो गया. टक्कर इतनी तेज थी कि डिस्पेंसर क्षतिग्रस्त हो गया और पेट्रोल पंप परिसर में हर तरफ तेल फैल गया. पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अदम्य साहस और समझदारी का परिचय देते हुए तुरंत पेट्रोल और मशीनों पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया. कर्मचारियों की मुस्तैदी से पेट्रोल में आग नहीं लग सकी. यदि पेट्रोल में आग लग जाती तो वहां बड़ा विस्फोट हो सकता था और कई लोगों की जान जा सकती थी.

त

इलाकल नगर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा. इलाकल नगर पुलिस थाना टीम ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।