ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन करना बेहद खास माना जाता है। 31 अक्तूबर को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क की यात्रा को पूरा करते हुए सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, मानसम्मान, सुखसमृद्धि, शिक्षा, विस्तार और विवाह आदि का कारक माना जाता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरु का राशि परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ और महत्वपूर्व होता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 31 अक्तूबर 2026 को गुरु दोपहर 12 बजे कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु बृहस्पति के गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों के ऊपर क्या प्रभाव रहेगा, आइए आपको बताते हैं।

वृषभ राशि पर गुरु के गोचर का प्रभाव

वृषभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति अष्टम और एकादश भाव के स्वामी होकर, 31 अक्तूबर को चौथे भाव गोचर करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, कुंडली का चौथा भाव सुख, माता, वाहन और भवन का होता है। गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से आपकी सुखसुविधाओं और इच्छाओं की पूर्ति होगी। इस अवधि में वृषभ राशि के जातकों सुखसुविधाओं और इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपको इस दौरान कई तरहतरह के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आय में इजाफा और अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

गुरु का गोचर और वृषभ राशि वालों पर नौकरीव्यापार पर प्रभाव

वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का चौथे भाव में आना एक साथ कई तरह की खुशखबरी लाने वाला है। नौकरी में नएनए मौका मिलेंगे। समाज में आपको मानसम्मान में वृद्धि होगी। अधूरे कार्यों में आ रही हैं रुकावटें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है।

जो लोग काफी समय से विदेशों में नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उनके कुछ मौके मिल सकते हैं। नौकरी में नई तरह की ऊंचाईयों को हासिल करने का मौका मिलेगा।

बिजनेस के लिहाज से आने वाले दिन वृषभ राशि वालों के ऊपर गुरु की विशेष कृपा रहेगी। कारोबार में नई तरह की योजनाएं बन सकती है। लंबे समय से अटकी हुई को योजना या फिर डील पूरा हो सकता है, जो आपको काफी फायदा होगा।

गुरु का गोचर और वृषभ राशि पर आर्थिक स्थिति और सेहत पर प्रभाव

देवगुरु बृहस्पति का सिंह राशि में गोचर करने से वृषभ राशि वालों के लिए उनकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। वैसे आय के कई तरह के साधनों में इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं, आने वाले समय में आपको अच्छा खासा फायदा मिलता हुआ दिखाई देगा। इस समय बैंक बैलेंस में काफी इजाफा होगा। हालांकि, सेहत के मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। इस अवधि में आपकी सेहत में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।