हापुड़: पतिपत्नी के विवाद आए दिन सामने आते रहते हैं, लेकिन हापुड़ जिले से पतिपत्नी एक मामला ऐसा सामने आया, जिसने सबके होश उड़ा दिए। पत्नी को अपने पति पर शक था। उसने पति की गाड़ी में जीपीएस लगा दिया। इसके बाद पत्नी अपने देवर के साथ ट्रैक करते हुए होटल तक पहुंच गई। फिर क्या था, पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी ने देवर के साथ मिलकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित बांके बिहारी होटल का है।

होटल में प्रेमिका के साथ मिला पति
बागपत जिले के एक गांव निवासी महिला को काफी समय से अपने पति पर दूसरी महिला के साथ संबंध होने का शक हो रहा था। महिला ने ये बात अपने देवर और परिजनों को बताई। इसके बाद पति की गाड़ी में जीपीएस लगा दिया। रविवार को पति जब बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला तो पत्नी और उसके परिजन जीपीएस ट्रैक करते हुए हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित बांके बिहारी होटल पहुंच गए। होटल के कमरे में पति अपनी प्रेमिका के साथ मौजूद था।

कोर्ट परिसर में पति को दोबारा पीटा
दोनों को एकसाथ देखकर पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। पकड़कर पति की पिटाई कर दी। होटल के बाद हंगामा सड़क और फिर बस में चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां शांतिभंग में पुलिस ने चालान कर दिया। पति जब एसडीएम कोर्ट से जमानत पर छूटा तो पत्नी कोर्ट परिसर में फिर से पति की पिटाई कर दी। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि होटल में पकड़ी गई महिला बुलंदशहर के एक सरकारी अस्पताल में नर्स है।