Tirupati Balaji Online Booking October 2026: तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने अक्टूबर 2026 के दर्शन, आवास और विभिन्न धार्मिक सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

तिरुपति देवस्थानम कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 18 जुलाई से 24 जुलाई 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रॉनिक डीआईपी, अर्जित सेवा, विशेष प्रवेश दर्शन, आवास और अन्य सेवाओं के लिए ऑनलाइन कोटा जारी किया गया है।

टीटीडी ने श्रद्धालुओं से निर्धारित तारीख और समय पर ही बुकिंग करने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

October 2026 quotas for Electronic DIP, Arjitha Sevas, Special Entry Darshan, Accommodation and other services from July 18 to July 24, 2026. Devotees are requested to book through the scheduled release dates.#ttd #tirumala #srivaridarshan pic.twitter.com/QBmy2TO7Yo

— Tirumala Tirupati Devasthanams July 12, 2026

अक्टूबर2026 कोटा रिलीज अपडेट

इलेक्ट्रॉनिक डीआईपी पंजीकरण

सुप्रबाथम, थोमाला सेवा, अर्चना, अस्तदल पदपद्म आराधना सेवा
18 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे से 20 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे तक

श्रीवारी अर्जिता सेवा टिकट

कल्याणोत्सवम, उंजाल सेवा, अर्जिता ब्रह्मोत्सवम और सहस्र दीपलंकर सेवा)
21 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे

वर्चुअल अर्जिता सेवा टिकट 

कल्याणोत्सवम, उंजाल सेवा, अर्जिता ब्रह्मोत्सवम और सहस्र दीपलंकार सेवा)
21 जुलाई 2026 दोपहर 3 बजे

तिरुमाला अंगप्रदक्षिणम निःशुल्क टिकट

23 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे

श्रीवाणी ट्रस्ट दानदाताओं का ऑनलाइन कोटा

रु.10,000/ दान
रु. 500/ वीआईपी ब्रेक दर्शन टिकट के लिए प्रति व्यक्ति
23 जुलाई 2026 सुबह 11 बजे

वरिष्ठ नागरिक और शारीरिक रूप से विकलांग दर्शन

विशेष प्रवेश दर्शन टिकट
24 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे

तिरुमाला और तिरूपति आवास

24 जुलाई 2026 दोपहर 3 बजे