काइली जोनर जब विक्टोरियाज़ सीक्रेट रनवे पर रैंप वॉक करने उतरीं तो सभी की नजरें उनपर टिक गईं. अपने शानदार डेब्यू के साथ ही उन्होंने अपने लुक से भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. दरअसल जब ब्रालेट की कीमत सामने आई तो इसने लोगों को हैरान कर दिया. अब तक कई मॉडल मशहूर फैंटेसी ब्रालेट पहन चुकी हैं, लेकिन इसे हिस्ट्री की सबसे महंगी ब्रालेट कहा जा रहा है. इस फैंटेसी ब्रा को डिज़ाइनर जैकब एंड कंपनी के सहयोग से तैयार किया है. बता दें कि 50 मिलियन डॉलर की भारतीय वैल्यू देखी जाए तो ये लगभग 475 करोड़ होते हैं.

काइली जेनर द्वारा पहनी की इस ब्रालेट में की गई क्राफ्ट डिटेलिंग से लेकर इसमें लगे गए डायमंड तक इसे बेहद खास बनाते हैं. यही कारण है कि इसकी कीमत इतनी ज्यादा है और हर किसी का ध्यान इस तरफ गया है. फैंटेसी ब्रालेट सालों से शो की खासियत रही है और इसे पहनने के लिए चुनी गई मॉडल के लिए इसे आमतौर पर बेहद सम्मान वाले पल के रूप में देखा जाता है. चलिए जान लेते हैं इसके बारे में.

काइली जेनर का ओवरऑल लुक

ब्रालेट की डिटेलिंग से पहले बात कर लेते हैं विक्टोरियाज़ सीक्रेट रनवे पर काइली जोनर के डेब्यू लुक की. उनका लुक ग्लैमरस होने के साथ ही फेयरीटेल इंस्पायर्ड था. ब्रालेट के साथ वाइट कलर की शीर मिनी स्कर्ट पेयर की गई है तो वहीं साथ में PVC ट्रांसपेरेंट हील इसे बैलेंस करती हैं, क्योंकि लुक में कोई एक्स्ट्रा कलर एड नहीं किया गया है. बैक में वाइट फैदर के सॉफ्ट हाई विंग्स लुक को ड्रामेटिक और एंजेल लुक टच देते हैं.

हीरे जड़ा हुआ लुक का सबसे खास हिस्सा

काइली जेनर के लुक के सबसे खास हिस्से यानी ब्रालेट की बात कर लेते हैं, जिसमें डायमंड्स की सीक्वेन डिटेलिंग के साथ ही चेनफ्रिंज भी दी गई हैं. 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कीमत में बनी इस ब्रालेट के डिजाइन में सेंटर फ्रिंज में 75.54 कैरेट के ‘रेडिएंट कट फैंसी विविड येलो डायमंड’ लगा है. इसके चारों ओर 4,410 प्राकृतिक हीरे जड़े हुए हैं.

15 कारीगरों ने किया तैयार

इस ब्रालेट को तैयार करने के लिए 15 कारीगरों ने कड़ी मेहनत की है. इसे बनाने में 1 हजार से ज्यादा घंटे लगे हैं यानी 42 दिनों से भी ज्यादा का समय. जानकारी के मुताबिक इसका बेस तैयार करने के लिए किसी भी तरह के फैब्रिक का इस्तेमाल नहीं किया गया है, बल्कि इसे 18 कैरेट के वाइट गोल्ड से बनाया गया है.

View this post on Instagram

A post shared by Mackenzie Grandquist

पहले ही चर्चा में रहा फैंटेसी ब्रालेट

फैंटेसी ब्रालेट हमेशा से ही चर्चा में रही है. दरअसल जेनर इस रनवे आइकन को पहनने वाली पहली मॉडल नहीं हैं. पहली फैंटेसी ब्रालेट क्लाउडिया शिफर ने 1996 में एक प्रिंट मैगज़ीन विज्ञापन में पहनी थी. इसके बाद 2000 में, गिसेले ने 15 मिलियन डॉलर की रेड फैंटेसी ब्रा वियर की. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये भी इस साल तक सबसे महंगी थी, जिसे एलेसांड्रा एम्ब्रोसियो और एड्रियाना लीमा दोनों ने 2014 में पहना. इसके बाद एल्सा होस्क 2018 में इसे पहना.