Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मुहाना मंडी स्थित श्री श्याम फूड्स में आचार की टंकियों में मच्छर, मकड़ियां, जाले और मरी हुई छिपकलियां मिलीं. जानकरी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को ‘शुद्ध आहारमिलावट पर वार’ अभियान के तहत श्री श्याम फूड्स में जांच की. इसी दौरान आचार की टंकियों में मच्छर, मकड़ियां, जाले और मृत छिपकलियां पाई गईं. विभाग ने इस मामले में एक्शन लिया है.

करीब 85 हजार किलो तैयार आचार और कच्चे माल को सीज कर दिया कर दिया गया है. इतना ही नहीं परिसर को सील कर खाद्य कारोबार पर भी रोक लगा दी गई है. आचार की टंकियों में मच्छर, मकड़ियां, जाले और मृत छिपकलियां मिलने के बाद जयपुर में हड़ंकप मच गया है. साथ ही उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
टीम ने श्री श्याम फूड्स के बेसमेंट का निरीक्षण किया
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने श्री श्याम फूड्स के बेसमेंट का निरीक्षण किया. जानकारी के अनुसार, यहां करीब 100 प्लास्टिक की टंकियों में आचार बनाने का कच्चा माल था. लगभग 5 हजार किलो तैयार आचार और गाजर, कैरी, नींबू व मिर्च सहित करीब 80 हजार किलो कच्चा माल विभाग को मिला. विभाग ने जांच की तो टंकियों में मच्छर, मकड़ियां और जाले मिले.
वहीं, एकदो टंकियों में मरी हुई छिपकलियां भी विभाग ने देखी. परिसर की खिड़कियां और जालियां टूटी हुई थीं और आसपास गंदगी थी. निरीक्षण के दौरान विभाग ने सॉस, मिक्स आचार और आम के आचार के सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए. इसके अलावा, करीब 1700 किलो पैकिंग आचार और सॉस को सीज करने की कार्रवाई की गई. विभाग को आंशका थी कि चीजें दूषित हैं.
फर्म का खाद्य लाइसेंस निलंबित करने का आदेश
इसी के चलते करीब 85 हजार किलो सामग्री को नष्ट करवा दिया गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। विभाग ने आदेश दिया है कि फर्म का खाद्य लाइसेंस निलंबित किया जाए और नियम के अनुसार कार्रवाई की जाए. मुहाना स्थित मैसर्स पायोनियर नेचुरल प्रॉडक्ट्स पर भी कार्रवाई की गई. निरीक्षण के दौरान प्रॉडक्ट्स में खाद्य उत्पादों पर सेहत को लेकर भ्रामक दावे और अधूरा पता मिलने जैसी अनियमितताएं मिलीं.
टीम ने संबंधित उत्पादों के सेंपल लेकर माल को सीज कर दिया. साथ ही फर्म को आदेश दिया कि वो संबंधित उत्पादों को बनाना और बेचना बंद करे.



