अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में पुलिस जांच के दौरान एक के बाद खुलासे हो रहे हैं. घटना में शामिल तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पहले वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक और अब आरोपियों के हुलिया बदलने को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ऋतिक उर्फ रोशन ने कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवा लिया था.

आरोपी ऋतिक बिहार के बेगुसराय का रहने वाला है. इसके अलावा गिरफ्तार दो अन्य रेहान और फूल सिंह हरियाणा के सोनीपत का निवासी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि हमले की साजिश करीब दो महीने पहले ही शुरू हो गई थी. इसके बाद ऋतिक ने अपना हुलिया बदला लिया, ताकि इलाके के लोग उसे पहचान न सकें. पहले उसके बाल लंबे थे, लेकिन बाद में उसने पूरी तरह से सिर मुंडवा लिया.
ऋतिक ने ही 25 हजार में पल्सर बाइक खरीदी थी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ऋतिक, रैपिड भी चलाता था. उसने वारदात में इस्तेमाल की गई पीली पल्सर बाइक 11 सितंबर को खरीदी थी. उसने पल्सर बाइक 25 हजार रुपये में खरीदी थी. लेकिन आरसी और अन्य दस्तावेजों का ट्रांसफर नहीं हुआ था. जांच में सामने आया है कि बाइक को नवरात्रि का हवाला देकर जानबूझकर ट्रांसफर नहीं कराया गया था.
बताया जा रहा है कि पीले रंग की पल्सर बाइक पहले जोगेश्वरी के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थी. पहले मालिक ने इसे दूसरे व्यक्ति को बेचा और फिर दूसरे व्यक्ति ने बाइक तीसरे मालिक को बेच दिया था. जानकारी के मुताबिक, तीसरे मालिक को बाइक की पूरी रकम मिल गई थी, लेकिन आरसी और अन्य दस्तावेजों का ट्रांसफर नवरात्रि के बाद करने का फैसला हुआ था.
पुलिस ने कोटा स्टेशन पर तीनों को किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि हमला के बाद तीनों आरोपी बाइक से अंधेरी वेस्ट पहुंचे और वहां गाड़ी छोड़कर लोकल ट्रेन से बोरीवलीपहुंचे. बोरीवली से ऋतिक ने सूरत जाने के लिए ऐप आधारित कैब बुक की. लेकिन कैब के समय पर न पहुंचने पर ऋतिक ने अपना फोन चालू करके ड्राइवर को कॉल किया. इसी से मुंबई पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई, और तीनों को एक साथ दबोच लिया गया.
पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार सुबह राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर पुणेजयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला कि तीनों आरोपी जयपुर से बस के जरिए दिल्ली और फिर नेपाल भागने की फिराक में थे. पुलिस आज तीनों आरोपियों को सड़क के रास्ते मुंंबई ले जा रही है, रातभर तीनों को कोटा के रेलवे कॉलोनी थाने में ही रखा गया था.
गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली हमले की जिम्मेदारी
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम फायरिंग की घटना हुई थी. इसके कुछ देर बाद विदेश में बैठा गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस घटना की जिम्मेदारी ली. अनिल पंडित, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सहयोगी माना जाता है. जांच में सामने आया है कि अनिल पंडित ने सोनीपत के शार्प शूटर रेहान को हमले के लिए तैयार किया था, जिसने अन्य आरोपियों को अपने साथ शामिल किया.



