NHAI New Feature: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए NHAI ने Rajmargyatra मोबाइल ऐप में Toll Plaza Feedback नाम का नया फीचर शामिल किया है। अब जब आप हाईवे पर सफर करेंगे और आपको टोल प्लाजा पर खराब व्यवस्था, सुविधाओं की कमी जैसी दूसरी परेशानियों का सामना करना पड़े तो आप अपनी शिकायत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तक पहुंचा सकते हैं। आइए विस्तार से जानें कैसे करेगा काम?

 

Rajmargyatra App लॉन्च का क्या है उद्देश्य?

NHAI ने अपने ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप में ‘टोल प्लाजा फीडबैक’ नामक एक नया फीचर शामिल किया है। इस ऐप के जरिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले लोग टोल प्लाजा पर खराब व्यवस्था, सुविधाओं की कमी या अन्य किसी भी प्रकार की परेशानी से जुड़ा अपना अनुभव सीधे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ साझा कर सकते हैं।

Rajmargyatra App क्या है?

‘राजमार्गयात्रा’ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का आधिकारिक, ऑलइनवन मोबाइल ऐप है। इसे राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सहायता के लिए एक सिंगल डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है।

मुख फीचर्स और सुविधाएं

1. वार्षिक पास का उपयोग करने वाले यात्रियों को टोल प्लाजा पार करने के बाद ऐप पर ऑटोमैटिक एक नोटिफिकेशन मिलेगा, जिसके जरिए वे अपना अनुभव साझा कर सकेंगे।

2. अन्य सामान्य यात्री बिना किसी नोटिफिकेशन का इंतजार किए, ऐप के मुख्य Menu सेक्शन में जाकर ” विकल्प चुनकर किसी भी टोल प्लाजा की रेटिंग और फीडबैक दे सकते हैं।

3. यात्री अपने सफर के अनुभव के आधार पर रेटिंग दे सकते हैं, यात्रा से जुड़े विकल्प चुन सकते हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी उस पर अपनी राय भी लिख सकते हैं।

क्या डिजिटल सेवाएं भी करता है प्रदान?

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का राजमार्गयात्रा मोबाइल ऐप यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुगम, सुरक्षित और स्मार्ट सफर के लिए कई डिजिटल सेवाएं प्रदान करता है

1. यात्रा की योजना बनाते समय टोल दरों और रूट का विवरण।

2. ऐप के माध्यम से सीधे 24 घंटे एक्टिव रहने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन  नंबर ‘1033’ पर कॉल करने की सुविधा।

3. यदि आपका घर किसी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में है, तो आप बिना टोल प्लाजा गए घर बैठे इस ऐप से लोकल पास बनवा सकते हैं।

4. ₹3,000 के एकमुश्त शुल्क पर 1 वर्ष की वैधता के साथ राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर 200 टोलफ्री क्रॉसिंग की सुविधा मिलती है।

5. फास्टैग बैलेंस चेक करना, वॉलेट रिचार्ज करना और मासिक पास का प्रबंधन करना।

6. टेक्स्ट या वॉयस के जरिए 22 भारतीय भाषाओं में जानकारी पाने, सहायता मांगने और शिकायत दर्ज करने की सुविधा

कब लॉन्च हुआ Rajmargyatra App?

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के जरिए इस नए फीचर की जानकारी 13 अक्टूबर को दी गई है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।

बता दें कि, इस ऐप का उद्देश्य हाईवे यात्रियों की भागीदारी को बढ़ाना, टोल प्लाजा की सेवाओं की निगरानी करना और सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों की पहचान करना है ताकि सफर को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जा सके।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें