Featured Image

प्रतापगढ़ में एक पिता पर पत्नी और 2 साल के बेटे की हत्या का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस जांच में जुटी है.

UP Crime News (पवन तोमर की रिपोर्ट ) : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नया पुरवा लालूपट्टी गांव में एक महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला के मायके पक्ष ने उसके पति पर दोनों की हत्या करने और घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शवों को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद दोनों शव घर के बाहर चारपाई पर रखे मिले. सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

दस साल पहले हुई थी शादी

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के अनुसार, आरोपी बताए जा रहे सुरेश पटेल (32) की शादी करीब दस वर्ष पहले मानिकपुर थाना क्षेत्र के अंतामऊ गांव निवासी नीता पटेल (30) से हुई थी. दंपती का दो वर्षीय बेटा ईशू था. परिवार में हुई इस घटना के बाद दोनों पक्षों में शोक और आक्रोश का माहौल है.

साले ने जीजा पर लगाए गंभीर आरोप

महिला के भाई लवकुश पटेल ने आरोप लगाया कि सुरेश ने उसकी बहन और भांजे की हत्या की है. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में महिला और बच्चे के शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है. पुलिस इन निशानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट करने का प्रयास कर रही है.

पूछताछ में हत्या की बात स्वीकारने का दावा

पुलिस के मुताबिक, सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. शुरुआती पूछताछ में उसके द्वारा हत्या की बात स्वीकार करने की जानकारी सामने आई है. आरोप है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए दोनों को फंदे पर लटकाने की योजना बनाई गई थी. हालांकि, घटना की पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और पुलिस की विस्तृत पड़ताल के बाद ही स्पष्ट होगी. फिलहाल पुलिस पारिवारिक विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. दो साल के मासूम की मौत से ग्रामीणों में भी दुख और आक्रोश है.

Also Read : अखिलेश यादव और राहुल गांधी को किसने बताया ‘देश का रावण’, लखनऊ के चौराहों पर लगे पोस्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Tags