Karnal Bus Attack: हरियाणा के करनाल जिले में कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक दिल्लीश्रीनगर पैसेंजर बस पर पथराव कर दिया. पार्किंग से जुड़े विवाद के बाद बस पर पथराव की घटना हुई है. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. घटना में एक यात्री और कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए हैं. यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात हुई.

वहीं जम्मूकश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने इसी घटना तीखी प्रतिक्रिया दी है. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनके कार्यालय ने यह मामला हरियाणा सरकार के सामने उठाया है, जिस पर हरियाणा सरकार ने कानून के अनुसार त्वरित और सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया है. दिल्लीश्रीनगर पैसेंजर बस के ड्राइवर वकार चौधरी ने बताया कि मैं दिल्ली से श्रीनगर जा रहा था. बस में 35 यात्री थे.

मुझको आतंकवादी कहाड्राइवर का आरोप

ड्राइवर ने बताया कि करनाल के आगे नीलोखेड़ी में हम ‘डिवाइन स्टार होटल’ पर रात के खाने के लिए रुके. उस समय मैंने देखा कि पार्किंग में पहले से कुछ लोग थे. उनमें से एक शुरू में ही मुझपर दूर से चिल्लाया और कहा कि मैं बस हटा लूं. बस चालक का आरोप है कि वो शख्स मेरे पास आया और मुझको आतंकवादी कहने लगा. उसने फिर कहा कि आतंकवादी अपनी गाड़ी यहां से हटा. तू यहां गाड़ी पार्क नहीं कर सकता.

ड्राइवर वकार ने बताया कि इस घटना में तीनचार लोग शामिल थे. उन्होंने पहले बस की आगे की नंबर प्लेट तोड़ी, फिर पीछे की प्लेट भी तोड़ दी. फिर चाबी से खिड़की के शीशे पर वार कर उसे तोड़ दिया. इसके बाद एक शख्स बस के अंदर घुस आया और मेरे साथ मारपीट करने लगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वह कह रहा था कि वे जम्मूकश्मीर के वाहनों को यहां नहीं चलने देंगे. वे मुझे लगातार धमकियां दे रहे थे कि हम तुम्हें गोली मार देंगे, गाड़ी में आग लगा देंगे, तुम्हें जान से मार देंगे.

होटल के कर्मचारियों ने बीचबचाव किया

चौधरी ने आरोप लगाया कि घटना के समय आधे से अधिक यात्री बस से उतर चुके थे, जबकि छहसात यात्री अब भी बस के अंदर मौजूद थे. होटल के कर्मचारियों ने बीचबचाव किया और मेरी सुरक्षा के लिए मुझे अंदर ले गए. चौधरी ने बताया कि हमले में एक यात्री भी घायल हो गया. उन्होंने पुलिस से सहयोग न मिलने का भी आरोप लगाया.

वहीं पुलिस पुलिस महानिरीक्षक अश्विन शेनवी ने बताया कि इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनका नाम मोहित और सावन है. होटल के प्रबंधक की शिकायत पर मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की गहन जांच की जा रही है.