IMD Weather Updates: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक लग गया है और अब फिर लोगों को गर्मी सताएगी. IMD के अनुसार दिल्ली में अगले 6 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं हैं. इस दौरान दिन में तेज धूप होंगी और तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी बढ़ेगी.वहीं यूपी के कई जिलों में आज रूकरूककर बारिश की संभावना जताई गई है. आइए जानते हैं कि बिहार, एमपी, राजस्थान और उत्तराखंड सहित देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने देश के अधिकांश हिस्सों के लिए अगले सात दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं उत्तर भारत, पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत और मध्य भारत के कई हिस्सों में 13 से 18 जुलाई के बीच तेज बारिश, आंधीतूफान और बिजली गिरने की संभावना है.

यूपीउत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में 13 से 18 जुलाई तक अलगअलग स्थानों पर भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 से 16 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मूकश्मीर के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 जुलाई को बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान है.

बिहार में होगी भारी बारिश

बिहार में 1415 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है. ओडिशा में 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उपहिमालयी क्षेत्रों में 13 से 18 जुलाई के बीच कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

एमपीराजस्थान का क्या है हाल?

एमपी और राजस्थान के कई जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि कई जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. IMD के अनुसार राजस्थान में 15 जुलाई से फिर मानसून एक्टिव होगा और बारिश होगी.

आईएमडी ने कई राज्यों में गरजचमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है. मछुआरों को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग ने कहा है कि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने, भूस्खलन और नदीनालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका है. लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.