दिल्ली की अदालत ने को यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया. यह मामला 2018 में बीजेपी आईटी सेल के एक सदस्य द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है. समन नोटिस तामील कराने गए अधिकारी ने बताया कि ध्रुव राठी का घर बंद था. न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन ने विकास पांडे द्वारा दायर मामले में यह वारंट जारी किया. विकास पांडे ने आरोप लगाया है कि ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड करके उनकी मानहानि की है.

कोर्ट ने इस मामले में आगे की कार्यवाही के लिए 31 अक्टूबर की तारीख तय की है. ये मामला तब सामने आया है, जब अदालत ने 12 अक्टूबर को राठी को नया समन जारी किया. अदालत ने गौर किया कि शिकायतकर्ता कई सालों से उन्हें समन तामील कराने की कोशिश कर रहा था. अपने आदेश में अदालत ने निर्देश दिया कि हरियाणा के गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर राठी को नया समन भेजा जाए.

विकास की ओर से पेश हुए वकील समक्ष शर्मा ने बताया कि राठी आमतौर पर ऑस्ट्रिया में रहते हैं और दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोधप्रदर्शनों के लिए भारत आए थे.

लंदन में की है विरोध की घोषणा

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने लंदन में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है. ब्रिटिश राजधानी में समर्थकों से शनिवार को पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा है. शुक्रवार देर रात X पर पोस्ट किए गए एक बयान में राठी ने कहा कि वह लंदन पहुंच गए हैं और वहां के लोगों से शनिवार दोपहर पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की मूर्ति के पास इकट्ठा होने के लिए कहा है.

Ive just reached London

Its time the world sees the reality of vote chor and murderer of democracy.

International danka bajane ka time aa gaya hai

Join the protest tomorrow in front of Mahatma Gandhis statue in parliament square at 12pm if youre here

Jai Hind मानहानि मामले में ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट​

— Dhruv Rathee October 16, 2026

राठी ने लिखा, अगर आप यहां हैं तो कल दोपहर 12 बजे पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने विरोध प्रदर्शन में शामिल हों. राठी ने इस मुद्दे को इंटरनेशनल ऑडियंस तक ले जाने की भी मांग की, और लिखा, इंटरनेशनल डंका बजाने का टाइम आ गया है.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।