Karnataka News: दक्षिण के राज्य कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां नौ लोगों की टीम घने जंगल में फंस गए. ये नौ लोग गूगल मैप के जरिये रास्ता देखते हुए नवरात्रि के कार्यक्रम को देखकर लौट रहे थे. सभी नौ लोग तकनीकी विशेषज्ञ हैं. इनकी पूरी टीम को रास्ता भटकने की वजह से जंगल में खाई में रात बितानी पड़ी. घटना कर्नाटक के चामराजनगर जिले की है.

जानकारी के अनुसार, नौ तकनीकी विशेषज्ञ नवरात्रि का कार्यक्रम देखने के लिए मैसूर आए थे और फिर गूगल मैप द्वारा दिखाए गए रास्ते का अनुसरण करते हुए घने जंगल में मुसीबत में पड़ गए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह घटना तब घटी, जब बेंगलुरु से मैसूर पहुंचे ये लोग नवरात्रि कार्यक्रम देखने के बाद चेन्नई लौट रहे थे.
गूगल मैप की मदद से रात में अपनी यात्रा जारी रखी
रोजर प्रिंस, प्रिंस मार्टिन, मणि, अरिवुमती, गाना, शर्मिला, तृषा, बोपेश और जोसय्या सहित नौ लोग एक कार में यात्रा कर रहे थे. टीम ने डिंबम घाट होते हुए चामराजनगर के रास्ते चेन्नई जाने का फैसला किया था और गूगल मैप की मदद से रात में अपनी यात्रा जारी रखी. इसी दौरान गूगल मैप पर जंगल के अंदर एक सड़क दिखाई दी. सभी ने फैसला किया कि वो उससे जाएंगे.
रात में जंगली हाथी की दहाड़ सुनकर घबराए
इसके बाद उन्होंने कार को उस रास्ते पर मोड़ दिया. कुछ देर बाद कार जंगल में सड़क किनारे फंस गई. घने जंगल में फंसी टीम को वहीं रात बितानी पड़ी. रात में जंगली हाथी की दहाड़ सुनकर घबराए तकनीकी विशेषज्ञ कार से बाहर नहीं निकले और अंदर ही रहे. घने जंगल में सुबह तक फंसे रहने के बाद टीम ने पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने जंगल में फंसी गाड़ी को बाहर निकाला. पुलिस ने नौ तकनीकी विशेषज्ञों को सुरक्षित निकाल लिया है.



