Dehradun News: वीकेंड पर देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश और चकराता के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर खूब भीड़ उमड़ती है. पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी किया है. 17 से 19 अक्तूबर तक लागू रहने वाली इस व्यवस्था के तहत बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए अलग प्रवेश और निकासी मार्ग तय किए गए हैं. भीड़ और जाम के दबाव से निपटने के लिए ट्रैफिक को तीन चरणों में संचालित कराया जा रहा है.

SSP प्रमेंद्र डोबाल ने ट्रैफिक एडवाइजरी को लेकर मुख्य दिशानिर्देश जारी किए हैं. नोपार्किंग जोन में खड़े वाहनों को क्रेन से टो कर सीधे उठवा लिया जाएगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एंबुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड जैसी जरूरी सेवाओं के वाहनों को किसी भी मार्ग पर नहीं रोका जाएगा और न ही डायवर्ट किया जाएगा. दूध, पेट्रोल और गैस सिलेंडर जैसे आवश्यक पदार्थों के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से सुरक्षित पास कराया जाएगा.
ऋषिकेशतपोवन क्षेत्र के लिए प्लान ‘A’ और प्लान ‘B’
प्लानए : हरिद्वार हाईवे से आने वाले वाहन सप्तऋषि, रायवाला, नेपाली फार्म, श्यामपुर चौकी, नटराज चौक, ढालवाला चौकी और भद्रकाली बाईपास होकर तपोवन, ब्रह्मपुरी और शिवपुरी जाएंगे.
प्लानबी : नेशनल हाईवे पर दबाव बढ़ते ही हरिद्वार के वाहनों को नेपाली फार्म क्षेत्र से लालतप्पड़, भानियावाला, रानीपोखरी, नटराज चौक और ढालवाला होकर तपोवन भेजा जाएगा.
दिल्ली, यूपी और हिमाचल से मसूरीचकराता के लिए रूट
डाटकाली से मसूरी : डाटकाली, आरटीओ चेकपोस्ट, ट्रांसपोर्टनगर, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, सेंट ज्यूड चौक, कमला पैलेस, बल्लूपुर, कैंट, जोहड़ी तिराहा, पुरकुल और कुठालगेट होते हुए मसूरी.
डाटकाली से मसूरी : अत्यधिक दबाव पर लक्ष्मी धर्मकांटा, सेंट ज्यूड चौक, बल्लूपुर, कैंट, सर्किट हाउस तिराहा, किमाड़ी और हाथीपांव मार्ग से मसूरी भेजा जाएगा.
डाटकाली से चकराता: डाटकाली, ट्रांसपोर्टनगर, जीएमएस रोड, सेंट ज्यूड चौक, नया गांव, सिंघनीवाला, न्यू देहरादून, पांवटा फ्लाईओवर और लांघा रोड होकर चकराता.
मसूरी में 90% पार्किंग फुल: मसूरी में 90 प्रतिशत पार्किंग भरते ही सभी गाड़ियों को किंक्रेग पर रोक दिया जाएगा.
देहरादून शहर के प्रमुख मॉल और वापसी का प्लान
पैसिफिक मॉल डाइवर्जन: राजपुर रोड पर दबाव बढ़ने पर मसूरी डायवर्जन से दिलाराम जाने वाले यातायात को इंदर बाबा मार्ग, कैनाल रोड और ग्रेट वैल्यू तिराहा से भेजा जाएगा.
सेंट्रियो मॉल डाइवर्जन: एनेक्सी तिराहे से दिलाराम जाने वाले वाहनों को सीएसडी तिराहे से बिंदाल की तरफ निकाला जाएगा.
मसूरी से वापसी का मार्ग: कुठालगेट, पुराना राजपुर रोड, साईं मंदिर डायवर्जन, दिलाराम चौक, ईसी रोड, फव्वारा चौक, रिस्पना पुल होकर आईएसबीटी और आशारोड़ी की ओर यातायात निकाला जाएगा.



