नवरात्रि में अष्टमी और नवमी का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है. इस बार शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर आप यामी गौतम से सूट लुक के आइडिया ले सकती हैं. आप एक्ट्रेस की तरह रेड सिंपल लॉन्ग स्ट्रेट लाइन कुर्ती के साथ एम्ब्रॉयडर्ड या फिर प्रिंटेड दुपट्टा कैरी करें. पिंक और रेड दोनों ही फेस्टिव परफेक्ट कलर माने जाते हैं.

महाअष्टमी के दिन यामी गौतम की तरह ग्रीन सूट भी कैरी किया जा सकता है जो प्रकृति को रिप्रेजेंट करता है. एक्ट्रेस ने फॉरेस्ट ग्रीन कलर का सूट कैरी किया है, जिसमें गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वर्क है साथ में फ्लोई फैब्रिक का लाइटवेट दुपट्टा लुक को बैलेंस करता है. यामी ने हैवी चांदबालियों, ब्लश मेकअप और सिंपल हेयर स्टाइल के साथ अपना ये एथनिक लुक कंप्लीट किया है.
यामी गौतम का ये लुक भी अष्टमी के लिए बेहतरीन रहेगा. उन्होंने रानी पिंक कलर की हैंडलूम साड़ी पहनी है, जिसके साथ फॉरेस्ट ग्रीन कलर का ब्लाउज पेयर किया है. इससे एक बेहतरीन कंट्रास्ट क्रिएट हो रहा है जो क्लासी भी है और लुक को वाइब्रेंट टच भी मिला है.
अष्टमी के दिन अगर ऐसी साड़ी पहनना चाहती हैं जो लाइटवेट हो और फेस्टिव परफेक्ट वाइब्रेंट लुक भी मिले तो यामी गौतम का ये लुक परफेक्ट रहेगा. आप एक्ट्रेस की तरह रेड कलर की बंधेज प्रिंट साड़ी पहन सकती हैं. उसके साथ प्लेन फैब्रिक का ब्लाउज पेयर करें और ईयररिंग्स, सटल मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट करें.
नवरात्रि का आठवां दिन यानी अष्टमी मां महागौरी को समर्पित है। उनका रंग श्वेत यानी सफेद माना गया है. इसे शांति, शुद्धता और सादगी का प्रतीक माना जाता है. इस दिन आप यामी गौतम के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एक्ट्रेस ने टैंक टॉप के साथ साड़ी कैरी की है. उनका ये लुक सेमी एथनिक है. आप चाहें तो इसी तरह की मलमल या कॉटन फैब्रिक की लाइटवेट गोल्डन वर्क वाली साड़ी कैरी कर सकती हैं.



