इंटरव्यू किसी के लिए भी बेहद जरूरी दिन होता है. हर कोई चाहता है कि इंटरव्यूअर के सामने उसकी अच्छी इमेज जाए. सबसे पहली चीज जो आपके बारे में किसी की राय बना सकती है, वह है कि आपने किस तरह के कपड़े पहने हैं. इसका मतलब बहुत ब्रांडेड या महंगे कपड़े पहनना नहीं होता, बल्कि ये जरूरी है कि आप प्रेजेंटेबल लगने चाहिए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जरूरी है कि आप अपने कपड़े पहनने के स्टाइल और प्रोफेशनल जगह की ड्रेसिंग के बीच बैलेंस बनाए रखें. इसके लिए आउटफिट से लेकर इसके साथ पहनी गई एक्सेसरीज और फुटवियर भी सही चुनना जरूरी होता है.

नौकरी के लिए अगर आप इंटरव्यू देने जाएं तो एक साफसुथरा एलिगेंट लुक न सिर्फ आपके इम्प्रेशन को बढ़िया दिखाता है, बल्कि इससे आप खुद भी अंदर से खुश और आत्मविश्वासी महसूस करते हैं. तो चलिए जान लेते हैं प्रोफेशनल ड्रेसिंग में किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है.
बिजनेस कैजुअल सबसे बेस्ट
आमतौर पर इंटरव्यू के लिए बिजनेस कैजुअल आउटफिट सबसे बेस्ट माने जाते हैं. ये ऐसे आउटफिट होते हैं, जिसमें आप पूरी तरह से फॉर्मल नहीं होते हैं यानी इसमें टाई और पूरे सूट की मैचिंग की जरूरत नहीं होती है, लेकिन इसके बावजूद आपका लुक क्लासी और प्रोफेशनल दिखाई देता है.
पुरुषों के लिए ऑक्सफोर्ड बटनडाउन शर्ट के साथ चिनोज पहनना बेस्ट होता है. ये कंफर्टेबल पैंट्स होती हैं और आपको ग्रेसफुल लुक देने में मदद करती हैं. सर्दी का मौसम हो तो आप साथ में एक अनस्ट्रक्चर्ड ब्लेजर डालकर लुक में लेयरिंग कर सकते हैं.
महिलाएं इंटरव्यू के लिए स्ट्रेटलेग या हाईवेस्टेड ट्राउजर कैरी कर सकती हैं. इसे आप कॉटन की बटनडाउन शर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं. वहीं अगर वाइड लेग पैंट्स कैरी की है तो स्लिमफिट टॉप या इनशर्ट के साथ इसे कैरी किया जा सकता है. फिटेड टॉप कैरी कर रही हैं तो इसे किसी लाइट वेट सिंपल शर्ट के साथ लेयर करें. जींस भी कैरी की है तो इस बात का ध्यान रखें कि ये बिल्कुल सिंपल होनी चाहिए. आप स्कर्ट के साथ मैचिंग कंट्रास्ट वेस्टकोट कैरी कर सकती हैं, जिसे शर्ट के साथ पेयर करें. पेंसिल या प्लीटेड स्कर्ट के साथ सिंपल शर्ट भी कैरी की जा सकती है.
कंपनी आउटफिट स्टाइल के बारे में जानें
अपने इंटरव्यू के लिए किसी भी तरह का आउटफिट चुनने से पहले आपको ये देखना बेहद जरूरी होता है कि जहां आप जा रहे हैं वहां का ड्रेसिंग स्टाइल क्या है. कुछ जगहों पर ड्रेस कोड हो सकता है. ऐसे में उसके मुताबिक ही आप अपनी वार्डरोब को देखना शुरू करें ताकि आपको उनके हिसाब से एक बैलेंस लुक मिल पाए.
कलरप्रिंट्स का रखें ध्यान
आउटफिट के कंट्रास्ट और प्रिंट्स का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. आप अगर शर्ट कैरी कर रहे हैं तो इसमें हल्की लाइनिंग चल सकती हैं, लेकिन बहुत ज्यादा प्रिंट्स वाली शर्ट पहनने से बचें. कोशिश करें कि शर्ट बिल्कुल प्लेन ही हो. पैंट और शर्ट का कलर कॉम्बिनेशन सही रखना बहुत जरूरी होता है, जैसे आप बेज पैंट के साथ वाइट शर्ट, वाइट शर्ट और नेवी ब्लू पैंट, स्काई ब्लू शर्ट और चारकोल ग्रे पैंट, ऑलिव ग्रीन शर्ट और ब्लैक पैंट, कैरी कर सकते हैं. महिलाओं को भी इसका ध्यान रखना चाहिए कि बहुत ज्यादा वाइब्रेंट कलर, हैवी एम्ब्रॉयडरी और बड़े प्रिंट्स के आउटफिट से बचें. ब्लैक और वाइट एक ट्रेडिशनल क्लासी कॉम्बिनेशन माना जाता है.
कैसे हो आपके फुटवियर?
इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके आउटफिट के हिसाब से ही फुटवियर हो. जैसे लड़के पैंट्स और शर्ट के साथ डर्बी शूज़, लेदर लोफ़र्स , मॉन्क स्ट्रैप शूज़ , ब्रोएग शूज़ बेस्ट रहते हैं.
लड़कियां अपनी ड्रेस, स्कर्ट या पैंट्सटॉप वाले लुक के हिसाब से किटन हील्स , लोफर्स, बैलेरिना, क्लासिक ऑक्सफोर्ड शूज, म्यूल्स कैरी कर सकती हैं.
शूज के टाइप के अलावा आपको ये भी ध्यान रखना चाहिए कि इनके कलर कैसे हो. जैसे लड़के ब्राउन, ब्लैक कलर चुन सकते हैं या फिर सबसे अच्छा है कि आप अपनी बेल्ट से मैच करते हुए जूते चुनें. इसी तरह से लड़कियां भी अपनी ड्रेस के हिसाब से वाइट, ब्लैक, ब्राउन जैसे कलर कैरी करें.
सबसे जरूरी है कंफर्ट
आप कोई भी कपड़े या जूते पहन रहे हो, लड़का और लड़की दोनों के लिए ही ये जरूरी है कि वो कंफर्टेबल होने चाहिए. ये बहुत ज्यादा टाइट या लूज न हों. इससे इंटरव्यू के दौरान आपको असहजता हो सकती है और आप नर्वस दिख सकते हैं. कोई भी एक्सेसरीज जैसे वॉच, लाइट वेट चेन, रिंग या ईयररिंग ऐसे कैरी करें जो आपके कपड़ों को कॉम्प्लीमेंट दे. कई बार एक गलत एक्सेसरी आपका पूरा लुक खराब कर सकती है.



