सूर्यकुमार यादव के बाद जब से श्रेयस अय्यर को भारतीय T20 फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है, तब से भारतीय टीम लगातार शर्मनाक प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। जहां श्रेयस अय्यर T20 फॉर्मेट में टीम हिस्सा भी नहीं थे, लेकिन अब वह भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहले टीम आयरलैंड के साथ 2 मैचों की T20 सीरीज में टीम इंडिया हार कर आ रही है और अब इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैचों की T20 सीरीज के 3 मैचों में हार गई है।
इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस अय्यर को लेकर काफी अलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर उनके खिलाफ हो रही अलोचनाओं का जवाब देती हुई नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही श्रेष्ठा ने फैंस को एक बयान भी दिया है। तो आइए इसके बारे में आपको भी जानकारी देते हैं।
Shreyas Iyer का बचाव करती दिखी उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर
भारतीय टीम को लगातार हारते हुए देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर काफी ज्यादा सवाल उठा रहे हैं। इसी के साथ ही कई सारे क्रिकेट फैंस श्रेयस अय्यर की अलोचना करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
इन्ही सब के बीच कप्तान की बहन श्रेष्ठा अय्यर अपने भाई का जोरदार बचान करने के लिए एक पॉडकास्ट द्वारा फैंस से बातचीत कर रही है। इसी दौरान उन्होने एक बयान दिया जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
श्रेष्ठा अय्यर का बयान
श्रेष्ठा अय्यर ने अपने बयान में कहा कि
“चीजे हमेशा अपके पक्ष में ही नहीं होती हैं। हर किसी के लिए बोलना आसान होता है, कैप्टन हार रहा है, बस हार रहा है, लेकिन आपको इस बारे में जानकारी नहीं है कि क्रिकेट इसके परे भी है। आपको यह नहीं पता की पिच कैसी है, आपको यह नहीं पता कि बॉलिग पिच है या बैटिंग। कभी हमने टॉस जीत तो कभी हार गए उसमे बहुत कुछ होता है। आपको सिर्फ यह दिख रहा है कि इसकी कैप्टेंसी कैसी है। आप एक बार वो मैच भी देखो जिसमें वो जीता है।”
Shreyas Iyer से हर किसी को है दिक्कत
इसी बीच श्रेयस अय्यर की बहन ने कुछ ऐसा भी बोल दिया है, जो कि एक बड़े विवाद का कारण भी बन गया है। दरअसल इसी पॉडकास्ट के दौरान श्रेष्ठा अय्यर ने कहा कि
“हर भारतीय कप्तान ने अपने तरीके से अच्छा प्रदर्शन किया है। शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर इन लोगों ने भी अपने करियर में सारे हारे होंगें, लेकिन आप को केवल श्रेयस अय्यर ही दिख रहा है। अगर आप श्रेयस को टारगेट कर रहे हैं, तो आप तो उसके बारे में बोलते ही रहेंगे।”



