दिल्ली समेत देश के अलगअलग हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है. एक तरफ जहां दक्षिणपश्चिम मॉनसून की विदाई हो रही है, तो वहीं उत्तर भारत में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, इसकी वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है. इसके चलते दिल्लीNCR और पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ गया है. हालांकि, 23 दिन बाद तापमान एक बार फिर सामान्य की ओर लौट आएगा. यानी अभी उत्तर भारत में सर्दियों ने दस्तक नहीं दी है.

मौसम वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम में जो बदलाव देखे जा रहे हैं, उनकी वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है. इसके प्रभाव से पूरे नॉर्थवेस्ट इंडिया में, मुख्य रूप से पहाड़ी राज्यों और उनके आसपास के मैदानी इलाकों में असर देखने को मिल रहा है. इसकी वजह से बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी और आंधीतूफान जैसी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं.

मॉनसून की विदाई के बाद भी क्यों हो रही है बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणपश्चिम मॉनसून की देश से पूरी तरह विदाई हो चुकी है. उत्तर भारत में जो बारिश देखने को मिल रही है, वह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर है. पंजाब के उत्तरी हिस्से में करीब 4 किलोमीटर की ऊंचाई पर सर्कुलेशन देखने को मिल रहा है. इससे उत्तरपश्चिम भारत में मौसम संबंधी गतिविधियां हो रही हैं. हरियाणा के दक्षिणी भाग में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसकी वजह से आंधीतूफान देखने को मिल रहा है.

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, गरजचमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट है. जम्मूकश्मीर में भी गरजचमक के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है.

हालांकि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पूर्व दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है. आज के बाद इसके प्रभाव में कमी देखने को मिलेगी. आज दिल्ली में भी बारिश का अनुमान है, जबकि कल इसमें कमी देखने को मिल सकती है.

कब तक रहेगा मौसम का ऐसा हाल?

मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पूर्व दिशा की ओर आगे बढ़ता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आज यह 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर 72 डिग्री ईस्ट लॉन्गिट्यूड के आसपास देखा गया. अनुमान है कि यह कल और आगे बढ़ जाएगा. इससे उत्तर भारत में इसका असर कम हो जाएगा. हालांकि, उत्तराखंड में कल भी गरजचमक के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

15 अक्टूबर हो चुकी है, तो क्या सर्दियों ने दस्तक दे दी है?

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी जो मौसमी गतिविधियां हो रही हैं, उनकी वजह से बादल छाए रहते हैं. इससे दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलती है. हालांकि, जब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस किसी इलाके के करीब पहुंचता है, तो वहां बादल बढ़ जाते हैं. इसकी वजह से रात के न्यूनतम तापमान में इजाफा देखा जाता है.

आज तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन जैसे ही यह सिस्टम आगे बढ़ जाएगा, उसके बाद तापमान सामान्य की ओर लौट आएगा. दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान का सामान्य स्तर 33 डिग्री सेल्सियस है. आज यह 29 से 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, लेकिन 2 दिन बाद तापमान सामान्य स्तर पर पहुंच जाएगा.