Sirohi News: राजस्थान के सिरोही जिले के शिवगंज क्षेत्र में संत त्रिवेणी गिरी महाराज की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस जांच में सामने आया कि संत की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि आपसी रंजिश के चलते उनकी हत्या की गई थी. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों श्रवण कुमार और तोलाराम उर्फ तुलसी गिरी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से मृतक संत का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.

गुरु के पोस्टर लगाने से शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, श्रावण माह के दौरान कब्बेश्वर महादेव मंदिर में गुरु के पोस्टर लगाने को लेकर संत त्रिवेणी गिरी महाराज और कोलीवाड़ा निवासी तुलसी गिरी के बीच कहासुनी हुई थी. इसके बाद नागा बाबा होने को लेकर भी दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. पुलिस का दावा है कि इसी रंजिश के चलते तुलसी गिरी ने संत त्रिवेणी गिरी से बदला लेने की योजना बनाई.
ये भी पढे़ं
रात के अंधेरे में आश्रम पहुंचे आरोपी
पुलिस जांच के मुताबिक, 29 सितंबर 2026 को आरोपी तुलसी गिरी बाइक से सुमेरपुर पहुंचा. वहां से श्रवण कुमार और उसके साथी को अंदरूनी रास्तों से कानाकोलर गेट के पास छोड़ दिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद आरोपी पैदल कब्बेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे. पुलिस के अनुसार, रात में आश्रम में सो रहे संत त्रिवेणी गिरी महाराज की नाक और मुंह दबाकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपियों ने आश्रम के कमरे में सामान बिखेरकर तलाशी ली. कोई कीमती सामान नहीं मिलने पर संत के दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए. इनमें से एक मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है.
SP के निर्देशन में विशेष टीम गठित
SP डॉ. अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में हत्याकांड के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई थी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार और शिवगंज वृत्ताधिकारी पुष्पेंद्र वर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व वाली टीम ने कार्रवाई की. पुलिस ने श्रवण कुमार पुत्र करमाराम, निवासी निचला थला ढेड़ मारिया, थाना कोटड़ा, जिला उदयपुर और तोलाराम उर्फ तुलसी गिरी पुत्र बिजाराम, निवासी कोठार, थाना नाना, हाल निवासी कोलीवाड़ा, सुमेरपुर, जिला पाली को गिरफ्तार किया है.
पुलिस टीम की अहम भूमिका
हत्याकांड के खुलासे में कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही. वहीं उपनिरीक्षक श्यामलाल, एएसआई मनोहर सिंह, महेंद्र सिंह, प्रेम सिंह सहित साइबर सेल और अन्य पुलिसकर्मियों ने जांच में सहयोग किया. पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश हत्या की मुख्य वजह सामने आई है. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ और मामले में आगे की जांच जारी है.



