TV9 नेटवर्क अपने बहुप्रतीक्षित ‘फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया’ का चौथा सीजन लेकर आ रहा है, जिसके तहत दिल्ली में पांच दिनों तक संगीत, उत्सव, खानपान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होने जा रहा है. नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 16 से 20 अक्टूबर तक होने वाले इस फेस्टिवल में दुर्गा पूजा और डांडिया नाइट्स के साथसाथ कई लाइव परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेंगी. रैपर रफ्तार से निजामी बंधू तक सुर लगाते हुए नजर आएंगे. वहीं, हनुमान अंश के श्रेयस डांडिया नाइट्स का हिस्सा बनने वाले हैं.

वहीं, इस चौथे सीजन की शुरुआत बंगाली परंपरा के अनुसार 13 अक्टूबर को खूंटी पूजा के साथ हो चुकी है. मां दुर्गा के आह्वान और नवरात्रों के प्रारंभ के साथ ही इस उत्सव की तैयारियां भी तेज हो गई हैं. खूंटी पूजा को किसी भी बड़े आयोजन की नींव माना जाता है और यह मां दुर्गा की पूजा के शुभारंभ का प्रतीक है. इस शुभ अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने विधिविधान से पूजाअर्चना कर फेस्टिवल ऑफ इंडिया की सफलता, सुखसमृद्धि और मंगलमय शुरुआत के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया.
18 से 20 अक्टूबर तक सजेगी डांडिया नाइट्स की महफिल
इस फेस्टिवल में डांडिया नाइट्स का लुप्त उठाने का मौका मिलेगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में हर दिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक अलगअलग कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. 18 अक्टूबर को शाम 6 से 7 बजे तक मशहूर पंजाबी सिंगर बीपी सिंह अपने गाने की धुन से लोगों में जोश भरेंगे. इसके बाद शाम 7 से 8 बजे तक संगीतकार श्रेयस धर्माधिकारी लोगों को इंटरटेन करेंगे, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ के टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज़ दी है. वहीं, रात 8 से 10 बजे तक डीजे शिवल कार्यक्रम में संगीत का रंग जमाएंगे.
19 अक्टूबर को शाम 6 से 7 बजे तक निजामी बंधु, शाम 7 से 8 बजे तक सौरभ शौरी और रात 8 से 10 बजे तक डीजे वेरोनिका की प्रस्तुति होगी. इसके अलावा अंतिम दिन 20 अक्टूबर को शाम 6 से 7 बजे तक इंडियन क्लासिकल सिंगर मोलिश्री गर्ग अपनी आवाज से समा बांधेंगी. इसके बाद शाम 7 से 8 बजे तक महफिलएखास और रात 8 से 10 बजे तक डीजे नितिश गुलयानी फिजा बांधेंगे.
‘फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया’ की डिटेल
तारीख: 1620 अक्टूबर, 2026
स्थान: मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली
हर्षदीप कौर का पर्फोरमेंस: 16 अक्टूबर
रफ्तार पर्फोरमेंस: 17 अक्टूबर
डांडिया नाइट्स: 1820 अक्टूबर
श्रेयस धर्माधिकारी: 18 अक्टूबर, शाम 7 बजे से रात 8 बजे तक
टिकट: BookMyShow के माध्यम से उपलब्ध हैं.



