Tirupati Balaji VIP Break Darshan Ban: तिरुमला तिरुपति देवस्थानम प्रशासन ने अगले तीन महीने के लिए वीआईपी ब्रेक दर्शन पर रोक लगाई है।

यह रोक 14 जुलाई से 30 सितंबर तक अलगअलग तारीखों में रहेगी।
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने एक्स पर पोस्ट कर अगले तीन महीने का वीआईपी ब्रेक दर्शन का कार्यक्रम जारी किया है। 14 जुलाई से मंदिर में प्रमुख धार्मिक उत्सव और पारंपरिक आयोजन शुरू हो जाएंगे, जो 30 सितंबर 2026 तक चलेंगे।
In view of upcoming festivals and religious events at Srivari Temple, VIP Break Darshans will remain cancelled on specified dates from July to September 2026. Devotees are requested to plan their pilgrimage accordingly and cooperate with TTD.#ttd #tirumala #srivaridarshan pic.twitter.com/tk4y4znbRl
— Tirumala Tirupati Devasthanams July 8, 2026
एक दिन पहले विशेष अतिथि कर सकेंगे दर्शन
मंदिर प्रशासन के मुताबिक, वीआईपी ब्रेक दर्शन की रोक वाली तारीख से एक दिन पहले सिर्फ प्रोटोकॉल के तहत आने वाले विशेष अतिथि ही दर्शन कर सकेंगे। वीआईपी रिकमेंडेशन लेटर स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
मंदिर प्रशासन की अपील तिथियों का ध्यान रखें
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी तिरुमला यात्रा की योजना बनाते समय इन तिथियों का ध्यान रखें, ताकि दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही, सभी श्रद्धालुओं से मंदिर प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन करने और सहयोग करने का अनुरोध किया है।
इन तारीखों पर नहीं होंगे वीआईपी ब्रेक दर्शन
- 14 जुलाई कोइल अलवर तिरुमंजनम
- 17 जुलाई अनिवारा अस्थानम
- 19 जुलाई श्री अंडवन आश्रम के स्वामी को पेड्डा मर्यादा
- 29 जुलाई तिरुमला जीयर स्वामीजी का चातुर्मास्य संकल्प
- 22 अगस्त पवित्रोत्सवम के लिए अंकुरार्पणम
- 24 अगस्त पवित्रोत्सवम के दूसरे दिन पवित्र समर्पण
- 8 सितंबर श्रीवारी ब्राह्मोत्सवम, के सिलसिले में कोइल अलवर तिरुमंजनम
- 14 सितंबर श्रीवारी ब्रह्मोत्सवम के लिए अंकुरार्पणम
- 15 से 23 सितंबर श्रीवारी ब्रह्मोत्सवम



