RBI New Guidelines: अगर आपके पास अभी भी 2000 रुपए का नोट रखा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि 2000 रुपए के नोट अब भी पूरी तरह वैध मुद्रा लीगल टेंडर हैं। हालांकि, इन्हें सामान्य बैंक शाखाओं में जमा या बदलने की व्यवस्था नहीं है, लेकिन आरबीआई के निर्धारित इश्यू ऑफिस और इंडिया पोस्ट के जरिए इन्हें बैंक खाते में जमा कराया जा सकता है।

Most ₹2000 banknotes in circulation have already been returned, but if you still have one, here’s what you should know:

₹2000 banknotes continue to be legal tender
You can exchange them at the 19 RBI Issue Offices
You can also send them through India Post to any RBI… pic.twitter.com/5k5AShAXSF

— ReserveBankOfIndia July 9, 2026

बैंक शाखाओं में नोट बदलने की व्यवस्था खत्म

आरबीआई के अनुसार, 19 मई 2023 को 2000 रुपए के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की गई थी। इसके बाद देशभर की बैंक शाखाओं में 7 अक्टूबर 2023 तक नोट जमा करने और बदलने की सुविधा दी गई थी। अब यह सुविधा सिर्फ आरबीआई के 19 इश्यू ऑफिस में उपलब्ध है।

डाकघर ₹2000 के नोट भेज सकते हैं इश्यू ऑफिस

यदि कोई व्यक्ति या संस्था  2000 रुपए के नोट जमा कराना चाहती है, तो वह आरबीआई के इश्यू ऑफिस में सीधे जमा कर सकती है। इसके अलावा, देश के किसी भी डाकघर इंडिया पोस्ट क जरिए 2000 रुपए के नोट आरबीआई के किसी भी इश्यू ऑफिस में भेज सकते हैं। 

98.47 फीसदी ₹2000 के नोट वापस आ चुके

आरबीआई के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 19 मई 2023 को बाजार में 2000 रुपए के नोटों का कुल मूल्य लगभग 3.56 लाख करोड़ रुपए था। 30 अप्रैल 2026 तक यह घटकर 5451 करोड़ रुपए रह गया है। यानी अब तक 98.47 प्रतिशत 2000 रुपए के नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं।