Jammu Kashmir News: जम्मूकश्मीर में सलाखों के पाीछे अपना जीवन बिता रहे कैदियों को अब अधिक पोषक, जायकेदार और कश्मीरी पारंपरिक स्वाद वाला खाना दिया जाएगा. इसके लिए राज्य के जेल विभाग की ओर से 8.50 करोड़ रुपये की उच्च गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री की खरीद की जा रही है. जम्मू की केंद्रीय जेल कोट भलवाल और जिला जेल जम्मू में बंद कैदियों को अब अधिक पोषक कश्मीरी पारंपरिक स्वाद वाला भोजन परोसा जाएगा.

डायरेक्टर जनरल जेल ने कैदियों के लिए नया डाइट प्लान जारी किया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। डायरेक्टर जनरल जेल दीपक कुमार ने ये डाइट प्लान कैदियों की सेहत और पोषण का विशेष ध्यान रखते हुए जारी किया है. 10 अलगअलग प्रकार की दालों की खरीद की जा रही है. इन दालों से कैदियों के शरीर को प्रोटीन मिलेगा. इन 10 तरह की दालों में राजमा, चना, उड़द, मसूर, मूंग की दो किस्में और मटर दाल शामिल है.
नाश्ते में कैदियों को मिलेगी कश्मीरी चायरोटी
इसके अलावा कैदियों के लिए जो भोजन तैयार किया जाएगा, उसमें ब्रांडेड देसी घी का ही इस्तेमाल होगा. नए मेन्यू के अनुसार, कैदियों को सुबह नाश्ते में दूध और चाय के साथ पारंपरिक कश्मीरी रोटी, चेचवरू और कचौड़ी मिलेगी. हरी सब्जियों में सामान्य सब्जियों के अलावा स्थानीय कश्मीरी पहचान वाले व्यंजन जैसे कडम, हाक साग और नादरू को भी मेन्यू में शामिल किया गया है.
मांसाहारी कैदियों को हलाल और झटका मटन के साथ अंडे
मांसाहारी कैदियों को हलाल और झटका मटन के अलावा अंडे दिए जाएंगे. कैदियों के लिए सूखे मेवे, एग्रेड खजूर और सूखे नारियल की भी व्यवस्था रहेगी. गौरतलब है कि केंद्रीय जेल कोट भलावल को राज्य की सबसे सुरक्षित और संवेदनशील जेलों में से एक माना जाता है. इस जेल में कई पाकिस्तानी व कश्मीरी आतंकवादी, नामी गैंगस्टर और नशा तस्कर हैं. बता दें कि केंद्रीय जेल कोट भलावल वही जेल हैं, जहां जैशएमोहम्मद का सरगना मसूद अजहर भी बंद था.



