चेक रिपब्लिक के उप प्रधानमंत्री और उद्योग एवं व्यापार मंत्री कारेल हवलीचेक चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस दौरान दोनों पक्षों ने रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. साथ ही दोनों देशों के बीच स्थापित संयुक्त उपक्रमों की प्रगति पर संतोष जताया.

इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को बढ़ावा देना है. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया. उन्होंने दोहराया कि भारत और चेक गणराज्य के बीच साझेदारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों और आपसी विश्वास एवं सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित है.

बैठक के बाद राजनाथ सिंह का ‘एक्स’ पर पोस्ट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक के बाद ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आज नई दिल्ली में चेक रिपब्लिक केउप प्रधानमंत्री कारेल हैवलिसेक के साथ एक शानदार मीटिंग हुई. हमने डिफेंस इंडस्ट्रियल कोऑपरेशन के पूरे स्पेक्ट्रम का रिव्यू किया और हमें अलगअलग जॉइंट वेंचर्स की प्रोग्रेस और सक्सेस देखकर खुशी हुई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हम आत्मनिर्भर भारत को प्रमोट करने के लिए इंडियाचेक जॉइंट डिफेंस कमेटी के अंडर इस कोलेबोरेशन को और बढ़ाने पर भी सहमत हुए.’

Had a wonderful meeting with the Vice Prime Minister and Minister of Industry and Trade of the Czech Republic, Mr. Karel Havlicek in New Delhi today.

We reviewed the entire spectrum of Defence Industrial Cooperation and we were pleased to note the progress and success of various Joint Ventures. We also agreed to further expand this collaboration under the aegis of IndiaCzech Joint Defence Committee, to promote Atmanirbhar Bharat.

— Rajnath Singh October 13, 2026

15 अक्टूबर तक भारत के दौरे पर हैं कारेल

चेक रिपब्लिक के उप प्रधानमंत्री और उद्योग एवं व्यापार मंत्री कारेल हवलीचेक 12 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान वह कई मंत्रालयों, व्यापारिक संगठनों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. उनके बेंगलुरु और मुंबई के औद्योगिक केंद्रों का दौरा करने का भी कार्यक्रम है.

इससे पहले उन्होंने 12 अक्टूबर को नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी के लिए ‘मेड इन इंडिया’ विमानों के निर्माण में साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई. साथ ही टिकाऊ बुनियादी ढांचे, ग्रीन मोबिलिटी, एनर्जी ट्रांजिशन और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई.