DDA Housing Scheme 2026: अगर आप दिल्ली में नया और सस्ता घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके बहुत काम की है. जानकारी के अनुसार, राजधानी में घर खरीदने वाले लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण नई आवास योजना लाई है. इसको डीडीए आवास निवेश योजना2026 नाम दिया गया है. इस योजना के तहत राजधानी के नरेला में निम्न आय वर्ग के 2516 फ्लैट 25 प्रतिशत छूट पर मिलेंगे.

छूट के बाद फ्लैट की कीमत करीब 14.95 लाख रुपये होगी. फ्लैट खरीदने के इच्छुक लोग 14 अक्टूबर से पंजीकरण करा सकेंगे, जबकि फ्लैटों की बुकिंग 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से की जा सकेगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। डीडीए के अनुसार, लोगों को इस योजना के फ्लैट नरेला के सेक्टर जी2 से जी6 के पॉकेट3 और पॉकेट6 में उपलब्ध कराए जाएंगे. इनमें पॉकेट3 के 1020 और पॉकेट6 के 1496 फ्लैट शामिल हैं.

कैसे होगा पंजीकरण और बुकिंग?

फ्लैट का क्षेत्रफल करीब 49.90 वर्गमीटर है, जिसमें साझा क्षेत्र भी शामिल है. 13 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से डीडीए की वेबसाइट पर योजना और फ्लैट की जानकारी वाली पुस्तिका उपलब्ध होगी. इच्छुक लोग डीडीए के आवास पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण और बुकिंग कर सकते हैं. पोर्टल पर पहले से पंजीकृत लोगों को दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

बुकिंग के समय कितना पैसा करना होगा जमा?

पंजीकरण के लिए एक बार 2500 रुपये शुक्ल देना होगा, जो लौटाई नहीं जाएगा. फ्लैट की बुकिंग कराते समय एक लाख रुपये जमा करने होंगे. रखरखाव शुल्क, पानी के कनेक्शन का शुल्क और जहां लागू हो, परिवर्तन शुल्क की राशि आवंटन पत्र जारी करते समय अलग से ली जाएगी. ये राशि घोषित कीमत में शामिल नहीं है.

डीडीए अधिकारियों का कहना है कि नरेला का विकास एक प्रमुख और आधुनिक आवासीय और व्यावसायिक केंद्र के रूप में किया जा रहा है. आने वाले समय में यहां मेट्रो विस्तार, चौड़ी सड़कें और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था जैसी कई बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगी.