बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को बाजार में आई गिरावट के बाद, आज शेयर बाजार में फिर से जोरदार तेजी और रौनक लौट आई है। आज शुरुआती कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 150 अंकों की तेजी के साथ हरे निशान में 71,951.73 के स्तर पर खुला, वहीं निफ्टी में भी बढ़त दर्ज की गई और यह 22,364.15 पर ओपन हुआ।

बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद यानी सुबह 09:35 बजे सेंसेक्स में 439.39 अंकों का जबरदस्त उछाल देखा गया और यह 0.61 फीसदी की मजबूती के साथ 72,364.07 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इस शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी और 16 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

इस दौरान टॉप गेनर्स में एचसीएल टेक, टीसीएस, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और अडानी पोर्ट्स शामिल रहे। शेयरों के प्रदर्शन की बात करें तो इस दौरान सबसे अधिक 3.84 फीसदी की तेजी एचसीएल टेक के शेयर में और सबसे अधिक 1.30 फीसदी की गिरावट पावरग्रिड के शेयर में देखने को मिली।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।