लग्जरी कार कंपनी Land Rover ने अपनी मशहूर SUV Defender का 2026 मॉडल दुनिया के सामने पेश कर दिया है. नई Defender में कई कॉस्मेटिक बदलाव, एक नया Vertex वेरिएंट, 6सीटर विकल्प और कई नई एक्सेसरीज जोड़ी गई हैं. हालांकि कंपनी ने इस बार SUV के डिजाइन में बहुत बड़े बदलाव नहीं किए हैं, लेकिन इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम, स्टाइलिश और ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से बेहतर बनाने की कोशिश की गई है.

नई Defender Vertex इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत है. इसे खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो लग्जरी के साथ दमदार लुक भी चाहते हैं. इस वेरिएंट में नया फ्रंट और रियर बंपर, बड़ी फ्रंट ग्रिल, नए फॉग लैंप और बॉडी कलर की लोअर क्लैडिंग दी गई है. इन बदलावों की वजह से SUV पहले से ज्यादा चौड़ी और मजबूत दिखाई देती है.
ग्राहक बदल सकते हैं Defender का लुक
इसके अलावा इसमें Gloss Black रूफ स्पॉइलर, पीले रंग के ब्रेक कैलिपर्स, पीले रियर रिकवरी हुक और नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. कंपनी ने Extended Exterior Pack भी पेश किया है, जिसकी मदद से Defender के दूसरे चुनिंदा वेरिएंट्स में भी Vertex जैसा लुक दिया जा सकता है.
अब मिलेगा 6सीटर ऑप्शन
कंपनी ने Defender 110 में पहली बार 6सीटर लेआउट भी शामिल किया है. नई सीटिंग व्यवस्था 2+2+2 फॉर्मेट में होगी. दूसरी पंक्ति में दो अलगअलग कैप्टन सीटें मिलेंगी. इन सीटों में बेहतर सपोर्ट, आर्मरेस्ट, सीट झुकाने की सुविधा और तीसरी पंक्ति तक आसान पहुंच मिलेगी. इसके अलावा दूसरी पंक्ति की सीटों के बीच अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है, जिससे परिवार के साथ लंबी यात्रा करना और सुविधाजनक हो जाएगा.
नए रंग और एक्सेसरीज
2026 Defender में कंपनी ने Sargasso Blue नाम का नया एक्सटीरियर कलर भी जोड़ा है. वहीं, Defender OCTA वेरिएंट में नए Textured Graphite फिनिश वाले डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं. ऑफरोडिंग पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने कई नई फैक्ट्री फिटेड एक्सेसरीज भी पेश की हैं. इनमें रूफ स्टोरेज सिस्टम, साइड गियर कैरियर, एयर कंप्रेसर लगाने की सुविधा और नए एक्सटीरियर स्टाइलिंग पैकेज शामिल हैं.
OCTA वेरिएंट में भी बदलाव
हाईपरफॉर्मेंस Defender OCTA में भी कई कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं. इसमें नए एक्सटीरियर डिजाइन, नए कलर कॉम्बिनेशन और अलग स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं, जिससे यह सामान्य Defender से अलग नजर आती है. हालांकि, इसकी ऑफरोड क्षमता पहले जैसी ही बरकरार रखी गई है.
इंजन में भी बदलाव
नई Defender 2026 के इंजन लाइनअप में भी बदलाव किया गया है. कंपनी ने 3.0लीटर P380 माइल्डहाइब्रिड पेट्रोल इंजन जोड़ा है, जो 375 bhp की पावर देता है. वहीं, Defender OCTA की पावर पहले 626 bhp थी, जिसे अब घटाकर 533 bhp कर दिया गया है. कंपनी का कहना है कि यह बदलाव नए और सख्त एमिशन नियमों का पालन करने के लिए किया गया है. फिलहाल कंपनी ने अलगअलग देशों के लिए कीमत, इंजन विकल्प और लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है.



