इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान दिव्यांग क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बेहद सराहनीय और विशेष पहल की गई. मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने दिव्यांग क्रिकेट फैंस के लिए मैच देखने के लिए विशेष पास की व्यवस्था की.

दरअसल इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के कई दिव्यांग प्रशंसकों ने महानआर्यमन सिंधिया से संपर्क कर मैच देखने के लिए पास उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था. उनकी मांग पर फौरन कार्रवाई करते हुए महानआर्यमन सिंधिया ने उनके लिए मैच के विशेष पास की व्यवस्था कराई, जिससे वो स्टेडियम पहुंचकर भारतीय टीम का उत्साहवर्धन कर सके.
दिव्यांग प्रशंसकों ने जताया आभार
मैच के दौरान दिव्यांग प्रशंसकों ने महानआर्यमन सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए MPCA अध्यक्ष का धन्यवाद किया. वीडियो में सभी लोग हाथों में पास लिए नजर आ रहे हैं.
महानआर्यमन ने किया पोस्ट
वहीं महानआर्यमन सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि MPCA सभी मैच में दिव्यांग प्रशंसकों के लिए विशेष प्रबंध करता है और भविष्य में भी यह व्यवस्था जारी रखेगा.
‘क्रिकेट सभी का है…’
उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा ‘मध्य प्रदेश में मेरे लोगों का विनम्र और पवित्र स्वभाव सचमुच मेरा दिल जीत लेता है. MPCA में, हम क्रिकेट को सभी के लिए समावेशी और सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें हमारे दिव्यांग भाईबहनों को विशेष प्राथमिकता दी जाती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। क्रिकेट सभी का है’.
The humility and purity of my people in Madhya Pradesh truly melts my heart. At MPCA, we are committed to making cricket inclusive and accessible to everyone, with special preference for our Divyang brothers and sisters.
Cricket belongs to everyone.
@MPCAtweets https://t.co/gI4nKDKtA5— Mahanaaryaman Scindia October 12, 2026
दिव्यांग प्रशंसकों में उत्साह
यह पहल क्रिकेट को सभी के लिए सुलभ और समावेशी बनाने की दिशा में MPCA के प्रयासों को रेखांकित करती है, ताकि दिव्यांग प्रशंसक भी स्टेडियम में बैठकर खेल का आनंद ले सकें और अपनी पसंदीदा टीम का उत्साह बढ़ा सकें.
भारत ने वेस्टइंडीज को हराया
भारत ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 में 14 रन से हराया. टीम इंडिया की जीत के साथ स्टेडियम में इंडियाइंडिया के नारे गूंजते रहे. मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे थे. इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक
सभी लोग बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने टीम इडिया की जीत का जमकर जश्न मनाया.



