Kolhapur Murder Case: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की खाई में धकेलकर हत्या कर दी. आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी प्रेमी हत्या करने के बाद खुद पुलिस थाने गया और अपने प्रेमिका के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस की जांच में और प्रेमी से पूछताछ में सारी कहानी खुल गई.

हत्या का ये मामला कोल्हापुर जिले के भुदरगढ़ तालुका का है. मृतक युवती की पहचान तरन्नुम बशीर नाईक के रूप में हुई है. आरोपी प्रेमी का नाम श्रीपाद दिनकर वडर है. तरन्नुम इंजनीयरिंग की पढ़ाई कर रही थी. आरोप है कि शादी तय होने के बाद प्रेम संबंध खत्म करने की बात कहने पर 25 वर्षीय श्रीपाद दिनकर वडर ने अपनी प्रेमिका तरन्नुम को गहरी खाई में धकेल दिया और उसकी मौत हो गई.

कई घंटों बाद तरन्नुम का शव खाई से निकाला जा सका

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शुरुआत में युवती के लापता होने की बात कहकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पूछताछ में उसने कथित तौर पर अपराध स्वीकार किया. गहरी खाई और दुर्गम इलाके के कारण शव को निकालने में परेशानी हुई. इसके बाद बचाव दल की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया. कई घंटों की कोशिशों के बाद शनिवार को तरन्नुम का शव खाई से बाहर निकाला गया.

केतन अग्रवाल हत्याकांड से की जा रही तुलना

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मामले में भुदरगढ़ पुलिस आगे की जांच कर रही है. कोल्हापुर की इस घटना की तुलना पुणे के लोहगढ़ किले से जुड़े केतन अग्रवाल हत्याकांड से की जा रही है. दोनों मामलों में कथित तौर पर प्रेम संबंधों के विवाद के दौरान खाई से धक्का दिए जाने का पहलू सामने आया है.