सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 400 अंकों की तेजी के साथ 72,771.32 पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी भी मजबूती दिखाते हुए हरे निशान में 22,593.20 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से 25 शेयरों में उछाल देखने को मिला, जबकि 5 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में एचसीएल टेक , भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड , महिंद्रा एंड महिंद्रा , टीसीएस और टाटा स्टील शामिल रहे।
दूसरी ओर, शुरुआती कारोबार में जिन 5 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें टेक महिंद्रा , आईटीसी , भारतीय स्टेट बैंक , भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शेयर बाजार में उतारचढ़ाव का यह सिलसिला जारी है, जिसमें निवेशक अपनी रणनीति के तहत शेयरों की खरीदारी और बिक्री कर रहे हैं।



