Delhi Traffic Update:राजधानी दिल्ली में शनिवार, 10 अक्टूबर को संभावित विपक्षी दलों के प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कानूनव्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सुबह 6 बजे से शहर के कई प्रमुख चौराहों, फ्लाईओवर और सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाएंगे. इसका असर नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में देखने को मिल सकता है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। खासकर रेलवे स्टेशन, ISBT और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है. ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार प्रतिबंधों में बदलाव भी किया जा सकता है.
ये भी पढे़ं
इन 30 जगहों पर प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, 10 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से निम्न जगहों और उनके आसपास के रास्तों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है…
मध्य व लुटियंस दिल्ली
- शंकर रोड गोलचक्कर से वंदे मातरम T पॉइंट .
- झंडेवालान गोलचक्कर.
- पंचकुइयां गोलचक्कर.
- मंडी हाउस गोलचक्कर.
- कनॉट प्लेस आउटर सर्कल और बाराखंबा रोड Tपॉइंट.
- चेम्सफोर्ड रोड और CP आउटर सर्कल Tपॉइंट.
- कनॉट प्लेस आउटर सर्कल और संसद मार्ग Tपॉइंट.
- टॉल्स्टॉय मार्ग और जनपथ क्रॉसिंग.
- अशोक रोड और जंतरमंतर रोड गोलचक्कर.
- विंडसर पैलेस गोलचक्कर.
प्रमुख सरकारी और प्रशासनिक क्षेत्र
- रेल भवन गोलचक्कर.
- जय सिंह रोड और संसद मार्ग क्रॉसिंग.
- जय सिंह रोड और अशोक रोड Tपॉइंट.
- गोल डाक खाना गोलचक्कर.
- पटेल चौक गोलचक्कर.
- RML अस्पताल गोलचक्कर.
दक्षिण व दक्षिणपश्चिम दिल्ली
- धौला कुआं फ्लाईओवर.
- लोधी रोड फ्लाईओवर.
- नीला गुंबद गोलचक्कर.
- मदरसा Tपॉइंट.
- सम्राट होटल गोलचक्कर.
- सरदार पटेल मार्ग और पंचशील मार्ग क्रॉसिंग.
- भीकाजी कामा प्लेस के नीचे.
- मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे.
- रिंग रोड और सैन मार्टिन मार्ग Tपॉइंट.
आईटीओ, रिंग रोड व पुरानी दिल्ली मार्ग
- डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक .
- राम चरण अग्रवाल चौक .
- मिंटो रोड और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग.
- गुरु नानक चौक.
- भैरों रोड औक MGM Tपॉइंट.
ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डों और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है. रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने और डायवर्जन के कारण सफर में सामान्य से अधिक समय लग सकता है. इसलिए यात्रियों को घर से पर्याप्त समय लेकर निकलना चाहिए, ताकि उनकी ट्रेन, बस या फ्लाइट न छूटे.
बिना जरूरी काम के यात्रा करने से बचें
एडवाइजरी में लोगों से अपील की गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही प्रभावित इलाकों की ओर यात्रा करें. जिन लोगों को इन रास्तों से गुजरना है, वे अपनी सुविधा के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ट्रैफिक अपडेट के लिए यहां रखें नजर
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन मौके की स्थिति के अनुसार बदले जा सकते हैं. सुरक्षा और कानूनव्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के बाद कुछ रास्तों पर प्रतिबंधों में ढील भी दी जा सकती है. ऐसे में यात्रियों को सफर पर निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ताजा अपडेट और ट्रैफिक अलर्ट जरूर देखना चाहिए. इससे जाम और अनावश्यक देरी से बचने में मदद मिल सकती है.



