Jio Platforms IPO की तैयारी पूरे जोरों के साथ चल रही है. देश के सबसे बड़े आईपीओ को लेकर रोज कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहे हैं. ताजा जानकारी के अनुसार Jio Platforms IPO का प्राइस बैंड 1,0651,119 रुपए के बीच हो सकता है. इसका मतलब है कि रिटेल निवशकों के पास Jio Platforms IPO में निवेश करने का भरपूर मौका होगा. हाल के दिनों में शेयर बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है. लेकिन अभी तक इसका असर जियो के आईपीओ पर देखने को नहीं मिला है. जानकारी के अनुसार कंपनी का आईपीओ 19 अक्टूबर के आसपास आ सकता है. महीने के आखिर में कंपनी की लिस्टिंग शेयर बाजार में हो सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर Jio Platforms IPO को लेकर किस तरह का अपडेट सामने आया है.

कब खुल सकता है आईपीओ?
मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार, Jio Platforms Ltd. अपने प्रस्तावित IPO में शेयरों की कीमत 1,065 रुपए से 1,119 रुपए प्रति शेयर रखने की तैयारी कर रही है. लोगों ने बताया कि कंपनी 10.3 लाख करोड़ रुपए के तक की मार्केट वैल्यू का लक्ष्य रख रही है. ब्लूमबर्ग की कैलकुलेशन के अनुसार प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर, Jio का IPO लगभग 302 बिलियन रुपए यानी 30,200 करोड़ रुपए जुटाएगा. इससे यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO बनने की राह पर रहेगा.
लोगों ने बताया कि Reliance Industries Ltd. की टेलीकॉम और डिजिटल सर्विस यूनिट 21 अक्टूबर को पब्लिक सब्सक्रिप्शन खोलने और दो दिन बाद इसे बंद करने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा कि एंकर बुक 19 अक्टूबर को खुलने वाली है और शेयरों की ट्रेडिंग 28 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है. लोगों ने कहा कि बातचीत चल रही है और कीमत की रेंज, वैल्यूएशन और समय सहित अन्य डिटेल अभी भी बदल सकते हैं. वैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा
वैल्यूएशन कुछ शुरुआती उम्मीदों से कम है, फिर भी यह ऑफरिंग अक्टूबर 2024 में Hyundai Motor India Ltd. की 27,800 करोड़ रुपए के आईपीओ से आगे निकलने के लिए तैयार है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इक्विटी फंड जुटाने के लिए दुनिया के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक में बड़ी शेयर बिक्री के लिए निवेशकों की दिलचस्पी का यह एक बड़ा टेस्ट होगा. ब्लूमबर्ग की कैलकुलेशन के अनुसार, Jio ने जून में 270 मिलियन तक नए शेयरों की पेशकश के लिए अपना ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था, जो इश्यू के बाद की इक्विटी कैपिटल का लगभग 2.93 फीसदी है. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि कंपनी पहले लगभग 11 लाख करोड़ रुपए का वैल्यूएशन चाह रही थी.
पहले वैल्यूएशन के ये थे आंकड़े
पहले बताए गए वैल्यूएशन और भी अधिक थे, जो एक समय में 130 बिलियन डॉलर से 170 बिलियन डॉलर की रेंज में थे. तब से भारतीय शेयरों में बिकवाली के कारण देश में कई IPO के लिए कीमत की उम्मीदें कम हो गई हैं. जून में, लोकल ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने जियो की वैल्यूएशन 115 अरब से 118 अरब डॉलर के बीच आंकी थी, जबकि डोलट कैपिटल ने कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 110 अरब डॉलर बताई थी. जियो ने शेयर बिक्री की प्रक्रिया के लिए 19 बैंकों को नियुक्त किया है, जिनमें कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, मॉर्गन स्टेनली, बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, बीएनपी परिबास एसए और सिटीग्रुप इंक शामिल हैं.



