कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वोट चोरी के मुद्दे को लेकर सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार हमला कर रहे हैं. राहुल और विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस मुद्दे को लेकर राजधानी दिल्ली में समेत देख के कई शहरों में बवाल मचा हुआ है. वहीं सरकार वोट चोरी के आरोपों से इनकार कर रही है. इस बीच पार्टी ने आंकड़ों के जरिए कांग्रेस को जवाब दिया है.

बीजेपी सासंद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा का बयान सामने आया है. उन्होंने केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह के एक वीडियो के चलिए राहुल गांधी पर निशाना साधा है. सासंद ने सोषल मीडिया पर अमित शाह का एक वीडियो शेयर किया है. जिसके कैप्शन में उन्होंने कहा कि हर हार को ‘वोट चोरी’ बताने वाले राहुल गांधी को य गृहमंत्री अमित शाह ने ने आंकड़ों के साथ आईना दिखाया.उन्होंने उन राज्यों का जिक्र किया है जहां सालों से कांग्रेस सत्ता से बेदखल रही, यानी इन राज्यों में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी.
वीडियो में अमित शाह का कांग्रेस पर हमला
दरअसल वीडियो में अमित शाह कहते नजर आ रहे हैं कि कई सालों से कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं जीत रही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। और अब पार्टी को पता चल गया है कि चुनाव जीनता तो असंभव है, तो ऐसे में पार्टी ने चुनाव की प्रक्रिया को ही बदनाम करना सुरी कर दिया.
हर हार को ‘वोट चोरी’ बताने वाले राहुल गांधी को माननीय गृहमंत्री श्री @AmitShah ने आंकड़ों के साथ आईना दिखाया।
• तमिलनाडु में 1967 से कोई सीएम नहीं बना।
• पश्चिम बंगाल में 49 साल से सीएम नहीं बना।
• सिक्किम में 42 साल से सीएम नहीं बना।
• उत्तर प्रदेश में 37 साल से सीएम नहीं बना।
• बिहार में 36 साल से सीएम नहीं बना।
• गुजरात में 30 साल से सीएम नहीं बना।
• ओडिशा में 26 साल से सीएम नहीं बना।
• नागालैंड में 23 साल से सीएम नहीं बना।
• महाराष्ट्र में 12 साल से सीएम नहीं बना।— Sambit Patra October 10, 2026
राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सासंद और लोकसभा में विपक्ष में के नेता राहुल गांधी अपनी हार को छिपाने के लिए कभी EVM कभी वोट चोरी, कभी वोटर लिस्ट तो कभी SIR को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी तो 2014 से सत्ता में आई है, लकिन ऐसे कई राज्य हैं जहां सालों से उनका कोई सीएम नहीं है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या उस समय भी वोट चोरी थी. शाह ने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार पर आत्मचिंतन करने की जरूरत है.
इन राज्यों का किया जिक्र
अमित शाह ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, ओडिशा, नागालैंड और महाराष्ट्र जैसे राज्यों का जिक्र किया. ये वो राज्य हैं जहां दशकों से कांग्रेस सत्ता में नहीं आई और न ही उसका कोई मुख्यमंत्री बना.
तमिलनाडु में 1967 से कोई सीएम नहीं बना.
पश्चिम बंगाल में 49 साल से सीएम नहीं बना.
सिक्किम में 42 साल से सीएम नहीं बना.
उत्तर प्रदेश में 37 साल से सीएम नहीं बना.
बिहार में 36 साल से सीएम नहीं बना.
गुजरात में 30 साल से सीएम नहीं बना.
ओडिशा में 26 साल से सीएम नहीं बना.
नागालैंड में 23 साल से सीएम नहीं बना.
महाराष्ट्र में 12 साल से सीएम नहीं बना.
‘राहुल गांधी आईना दिखाया’
अमित शाह के इसी वीडियो को संबित पात्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि केंद्रीय मंत्री ने आकंड़ों के साथ हर हार को ‘वोट चोरी’ बताने वाले राहुल गांधी आईना दिखाया है.



