आज कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट का ऐलान किया गया था. पुलिस के मुताबिक, ज्यादा संख्या में लोगों जमा होने का इनपुट मिला था. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने कई रूट पर सख्ती बरती, मेट्रो स्टेशन बंद किए और 200 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया था. आज सुबह से दिल्ली के अलगअलग इलाकों से लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने कई डीटेन सेंटर बनाए, जिसमें एक हजार से ज्यादा हिरासत में लिए गए लोगों को रखा गया.

सीजेपी के कई बड़े कार्यकर्ताओं अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका, सौरव दास को हिरासत में लेने के बाद प्रशासन लोगों के लिए फिर से स्थिति को सामान्य करने के लिए काम कर रहा है. ध्रुव राठी को भी सुबह ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया. अब कहीं भी ज्यादा भीड़ न जुटी होने और स्थिति सामान्य होता देख दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि धौला कुआं से सरदार पटेल मार्ग तक यातायात सामान्य चल रहा है.

Traffic Update Dhaula Kuan; From Dhaula Kuan to Sardar Patel Marg. Traffic running normal https://t.co/JOXm7iWP8I

— Delhi Traffic Police October 10, 2026

ट्रेनें बहाल करने पर तेजी हो रहा काम

कल से कई ट्रेनों के कैंसिल होने के बाद आज प्रशासन ट्रेनों को पटरी पर लाने की तैयारी कर रही है. कॉकरोच जनता पार्टी की लीडरशिप को हिरासत में लिए जाने के बाद भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की सेवाएं बहाल करने का काम शुरू कर दिया है. नई दिल्ली से बिहार, बंगाल और दूसरे राज्यों के लिए ट्रेन सेवाओं को फिर से सामान्य करने की कोशिश की जा रही है.

खबर अपडेट हो रही है..