Mirzapur Brother Sister Suicide: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से भाई और बहन के आत्महत्या करने का एक मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने कुएं में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिर जब बहन को अपने भाई के जान देने की जानकारी हुई तो उसने भी सदमे में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ये घटना जिले के मिर्जापुर के दलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव की बताई जा रही है.

भाई और बहन की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के रहने वाले जनपद के जानेमाने पहलवान रामाश्रय का बेटा शेषनाथ यादव उर्फ गोलू यादव भी पहलवानी करता था. उसने हनुमान मंदिर के पास स्थित कुएं में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पहलवानों ने देखा फांसी से लटका हुआ शव

सुबह गए पहलवानों ने देखा शेषनाथ यादव उर्फ गोलू यादव फांसी से लटका हुआ है. फिर इसकी जानकारी ग्रामीणों ने घर वालों को दी.घर पर जानकारी मिलते ही सदमे में बहन अनुष्का यादव ने भी फांसी लगा ली. घरों वालों ने उसे फांसी के फंदे से उतर कर वाराणसी अस्पताल ले जा रहे थे. इस दौरान उसकी भी रास्ते में मौत हो गई.

पुलिस ने इस मामले में क्या बताया?

मृतक शेषनाथ यादव और अनुष्का के पिता रामाश्रय ने बताया कि सभी रात में खाना खाने के बाद सोने चले गए थे. सुबह 5 बजे उठने पर बेटे का शव कुएं में लटकता हुआ मिला. जानकारी होने पर बेटी ने भी घर में फांसी लगा ली. उसे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. वहीं चुनार सीओ गायत्री यादव ने बताया कि भाई बहन ने फांसी लगाकर जान दी है. भाई कुएं में तो बहन घर में फांसी लगाई. पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. पूरी घटना की जांच की जा रही है.