बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन कार चलाने वालों के लिए कई नई चुनौतियां भी लेकर आता है. गीली सड़कें, कम विजिबिलिटी, पानी से भरे गड्ढे और फिसलन दुर्घटना का खतरा बढ़ा देते हैं. ऐसे में सिर्फ अच्छी ड्राइविंग ही नहीं, बल्कि कार की सही देखभाल भी बेहद जरूरी है. अगर आप रोजाना कार से सफर करते हैं, तो ये आसान टिप्स मानसून में आपकी कार और आपकी सुरक्षा दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

कार को साफ रखना है जरूरी

के बाद अक्सर लोग सोचते हैं कि कार तो अपने आप साफ हो गई होगी, लेकिन ऐसा नहीं है. बारिश का पानी और कीचड़ कार के नीचे जमा होकर जंग लगने का कारण बन सकता है. इसलिए समयसमय पर कार की अच्छी तरह धुलाई करवाएं, खासकर नीचे वाले हिस्से की. धुलाई के बाद थोड़ी देर कार चलाने से नीचे जमा पानी भी निकल जाता है.

टायर और वाइपर की जांच करें

बारिश में सबसे ज्यादा काम का होता है. अगर टायर ज्यादा घिस चुके हैं या 56 साल पुराने हैं, तो उन्हें बदल देना बेहतर रहेगा। पुराने टायर सड़क पर सही पकड़ नहीं बना पाते.

वहीं, अगर वाइपर ठीक से शीशा साफ नहीं कर रहे हैं या रबर सख्त हो गया है, तो नए वाइपर लगवा लें. साफ विंडशील्ड सुरक्षित ड्राइविंग के लिए बहुत जरूरी है.

सभी लाइट्स सही से काम करें

बारिश के दौरान धुंध और कम रोशनी की वजह से कार की हेडलाइट, टेललाइट और इंडिकेटर सही हालत में होना जरूरी है. सफर शुरू करने से पहले एक बार सभी लाइट्स जरूर चेक करें, ताकि दूसरे वाहन भी आपकी कार को आसानी से देख सकें.

लंबे समय तक कार ढककर न रखें

अगर आपकी कार अक्सर खड़ी रहती है और हमेशा कवर से ढकी रहती है, तो बीचबीच में कवर जरूर हटाएं. लंबे समय तक कवर रहने से नमी फंस सकती है, जिससे कार में जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है. अगर कार छत के नीचे खड़ी है, तो कवर हटाकर रखना बेहतर रहेगा.

विंडशील्ड और बॉडी की सुरक्षा

आजकल बाजार में ऐसे स्प्रे और कोटिंग मिलते हैं जो विंडशील्ड पर पानी टिकने नहीं देते. इससे बारिश में सामने का रास्ता साफ दिखाई देता है. वहीं, अगर आपकी कार पुरानी है और समुद्री इलाके में रहती है, तो एंटीरस्ट कोटिंग भी करवाना फायदेमंद हो सकता है.

कार में जरूरी सामान रखें

मानसून के दौरान कार में हमेशा फर्स्ट एड किट, टॉर्च, टायर इंफ्लेटर, छाता और रेनकोट जरूर रखें. लंबे ट्रैफिक जाम की स्थिति के लिए पानी और हल्के स्नैक्स रखना भी अच्छा रहेगा.

बारिश में ऐसे करें सुरक्षित ड्राइविंग

अगर सड़क पर पानी भरा है, तो धीरेधीरे और सावधानी से कार चलाएं. आगे चल रही गाड़ी से पर्याप्त दूरी बनाए रखें, ताकि अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में दुर्घटना से बचा जा सके. घर से निकलने से पहले मौसम और ट्रैफिक की जानकारी भी जरूर देख लें। इससे आप सही रास्ता चुन सकेंगे और अनावश्यक परेशानी से बचेंगे.