भारत में पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है. E20 पेट्रोल पूरे देश में लागू होने के बाद अब E25 जैसे ज्यादा एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन पर भी विचार किया जा रहा है. इस बीच लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी MercedesBenz India ने सरकार से अपील की है कि इस बदलाव को एकदम लागू करने के बजाय धीरेधीरे लागू किया जाए, ताकि वाहन निर्माता कंपनियों और ग्राहकों दोनों को तैयारी का पूरा समय मिल सके.

कंपनी बा बयान

के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO संतोष अय्यर का कहना है कि कंपनी की नई कारें पहले से ही E20 पेट्रोल के लिए तैयार हैं. वहीं, कुछ मॉडल जैसे SClass Hybrid E25 ईंधन के साथ भी चल सकते हैं. हालांकि उनका मानना है. कि अगर भविष्य में एथेनॉल की मात्रा और बढ़ाई जाती है, तो उसके लिए पहले से साफ योजना और समयसीमा तय होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि नई कारों में बदलाव करना आसान है, लेकिन भारत में बड़ी संख्या में ऐसे पुराने वाहन हैं, जिन्हें ज्यादा एथेनॉल वाले पेट्रोल के हिसाब से नहीं बनाया गया था. अगर बिना तैयारी के नया ईंधन लागू कर दिया गया, तो इन गाड़ियों के मालिकों को परेशानी हो सकती है.

E25 पेट्रोल की टेस्टिंग चल रही है

कंपनी का सुझाव है कि बदलाव के दौरान पंपों पर अलगअलग तरह का पेट्रोल उपलब्ध कराया जाए. इससे पुराने और नए दोनों तरह के वाहन मालिक अपनी गाड़ी के अनुसार सही ईंधन चुन सकेंगे.सरकार फिलहाल E25 पेट्रोल की टेस्टिंग कर रही है. इसके लिए ARAI करीब 1.5 लाख किलोमीटर का परीक्षण करेगी. इसके बाद रिपोर्ट की समीक्षा होगी और फिर आगे का फैसला लिया जाएगा. यानी E25 को अभी तुरंत पूरे देश में लागू नहीं किया जाएगा.

MercedesBenz का कहना है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से अब तक उसकी कारों में कोई बड़ी तकनीकी समस्या सामने नहीं आई है. हालांकि इस मुद्दे पर ग्राहकों के सवाल जरूर बढ़े हैं, लेकिन जब उन्हें बताया जाता है कि उनकी कार E20 के लिए पूरी तरह तैयार है, तो उनकी चिंता काफी हद तक दूर हो जाती है.ऑटो इंडस्ट्री के कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि भारत ने E20 पेट्रोल को कई दूसरे देशों के मुकाबले काफी तेजी से अपनाया है. ऐसे में आगे के बदलाव भी सोचसमझकर और चरणबद्ध तरीके से किए जाने चाहिए.

BMW India का भी बयान

वहीं, कुछ विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि सरकार को एथेनॉल के साथसाथ इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ज्यादा ध्यान देना चाहिए. अगर चार्जिंग नेटवर्क बेहतर होगा, तो लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए ज्यादा तैयार होंगे. इसी बीच BMW India ने भी कहा है कि उसकी कारें E25 ईंधन के लिए तैयार हैं और भविष्य के नियमों के अनुसार कंपनी अपने मॉडल्स को अपडेट करती रहेगी .इससे साफ है कि ऑटो कंपनियां बदलाव के लिए तैयार हैं, लेकिन उनका मानना है कि यह बदलाव धीरेधीरे और सही योजना के साथ होना चाहिए.