हर रोज चाय बनाने से बर्तन काला हो जाता है. अगर आपका बर्तन भी काला और बेकार दिखने लगा है तो इस लेख में बताई गई चीजें मददगार साबित हो सकती हैं. इन चीजों से बर्तन साफ करने से नई जैसी चमक वापस लौट सकती है.

किचन में मौजूद कुछ नॉर्मल चीजों की मदद से जले हुए बर्तन को साफ करने की कोशिश कर सकते हैं. Image Credit- AI

सुबह की चाय बनाते समय अगर दूध या चाय नीचे लग जाए तो बर्तन के अंदर जली हुई काली परत जम जाती है. इसे नॉर्मल साबुन और स्क्रबर से साफ करना काफी मुश्किल हो सकता है. कई बार-बार रगड़ने के बावजूद बर्तन पर जले हुए निशान रह जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो बर्तन को तुरंत फेंकने की जरूरत नहीं है. किचन में मौजूद कुछ नॉर्मल चीजों की मदद से जले हुए बर्तन को साफ करने की कोशिश की जा सकती है. आप इस लेख में बताई गई चीजों का इस्तेमाल करके देख सकते हैं, अगर साफ हुआ तो नई जैसी चमक वापस आ सकती है. विज्ञापन

बेकिंग सोडा आएगा काम

जले हुए हिस्से पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें और उसमें इतना पानी डालें कि पेस्ट जैसा बन जाए. इसे कुछ देर लगा रहने दें. इसके बाद मुलायम स्क्रबर से धीरे-धीरे रगड़ें और पानी से धो लें. ज्यादा जमी हुई परत के लिए बेकिंग सोडा और पानी को बर्तन में डालकर कुछ मिनट गर्म भी किया जा सकता है.

सफेद सिरका करें इस्तेमाल

सफेद सिरका भी जले हुए दागों को ढीला करने में मदद कर सकता है. बर्तन में पानी और सफेद सिरका डालकर कुछ मिनट गर्म करें. गैस बंद करने के बाद इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर बर्तन को नॉर्मल डिशवॉशिंग लिक्विड से साफ करें. अगर बर्तन पर कोटिंग है तो इसे इस्तेमाल करने से बचें. विज्ञापन

नींबू और नमक से करें सफाई

नींबू और नमक का इस्तेमाल भी जले हुए निशानों को साफ करने के लिए किया जाता है. जले हुए हिस्से पर थोड़ा नमक डालें और आधे नींबू से हल्के हाथों से रगड़ें. कुछ मिनट बाद पानी से धोकर डिशवॉशिंग लिक्विड से साफ कर लें. यह तरीका हल्के निशान को साफ करने के लिए बेस्ट माना जाता है.

अजवाइन का पानी आएगा काम

जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए अजवाइन का पानी इस्तेमाल किया जा सकता है. आप पतीली में अजवाइन का पानी डालकर उबाल सकते हैं. ऐसा करने से कुछ ही देर में जला हुआ निशान आसानी से साफ हो जाएगा. आप इसके साथ लहसुन की कली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। विज्ञापन