Featured Image

CG: रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिसकर्मियों के घरों को भी निशाना बनाने से नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामले में चोरों ने रक्षित केंद्र में पदस्थ एएसआई के मकान में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात चोरों की भी तलाश की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल ये पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के वीआईपी सिटी सड्डू सेक्टर-6 का है। रक्षित केंद्र में पदस्थ एएसआई नागेंद्र सिंह 30 सितंबर को अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ बेटी से मिलने पटना बिहार गए हुए थे।

चार अक्टूबर को जब वे अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का लाइव फुटेज मोबाइल पर देख रहे थे तो कैमरा आसमान की ओर था। उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने तत्काल अपने पड़ोसी को फोन कर घर में जाकर देखने को कहा।

ज्वेलरी और नगदी पार

पड़ोसी घर पहुंचे तो अंदर का दरवाजा खुला हुआ था आौर ताले टूटे हुए थे। पांच अक्टूबर को नागेंद्र सिंह अपने घर पहुंचे और मकान की जांच की। इस दौरान आलमारी में रखी सोने-चांदी की ज्वेलरी और 85 हजार नगदी गायब थी।

उन्होंने तत्काल विधानसभा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला हैं कि चोरों ने करीब 5.85 लाख की ज्वेलरी से हाथ साफ किया। आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी से छेड़छाड़ की और फिर चोरी की। पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाल रही है और आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

रायपुर पुलिस ने दावा किया हैं कि जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।