Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या स्थित भगवान राम मंदिर में दान चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफे के बाद पहली बार चंपत राय प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने चंपत राय की पाती रामभक्तों के नाम एक पत्र जारी किया। पत्र में उन्होंने चढ़ावा चोरी को लेकर खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। साथ ही समय आने पर जवाब देने की भी बात कही।

धीरज धर्म मित्र अरु नारी…चंदा चोरी मामले में चंपत राय का पहला बयान, कहा- मौन धारण किया है, सच सामने आएगा​
धीरज धर्म मित्र अरु नारी…चंदा चोरी मामले में चंपत राय का पहला बयान, कहा- मौन धारण किया है, सच सामने आएगा​

रामभक्तों के नाम लिखी चंपत राय की पाती

चंपत राय ने अपने एक्स हैंडल पर पत्र साझा किया। उन्होंने श्रीरामचरितमानस की चौपाई धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारी। लिखकर पत्र साझा किया। पत्र में राय ने लिखा, पिछले 7 जून 2026 से श्री रामजन्मभूमि मन्दिर परिसर के दानपात्र की गणना के समय की गयी चोरी के सम्बन्ध में अनेक प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं, व्यक्तिगत मेरे ऊपर अनेकों ने अनर्गल आरोप लगाए हैं, मैंने मौन धारण कर लिया है।

धीरज धर्म मित्र अरु नारी,
आपद काल परिखिअहिं चारी। pic.twitter.com/PHtGs95ass

— Champat Rai July 7, 2026

SIT की अन्तिम रिपोर्ट आने पर देंगे जवाब

चंपत राय ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर जवाब को लेकर पत्र में लिखा कि मन्दिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को संपन्न बैठक में प्रस्तुत की गयी, यह रिपोर्ट अब सार्वजनिक हो चुकी है। यद्यपि यह गोपनीय थी। आगे उन्होंने लिखा कि आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि SIT के अन्तिम रिपोर्ट आने के बाद, फैलाये जा रहे सभी बिन्दुओं पर अपना उत्तर क्रमानुसार दूंगा। सभी सत्य सामने आ जायेगा।

ये भी पढे़ं

1991 से अयोध्या में सक्रिय हैं चंपत राय

चंपत राय 1991 से ही अयोध्या में सक्रिय हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने पत्र में भी दिया है। ने लिखा कि मैं अक्टूबर वर्ष 1991 से अयोध्या में संगठन द्वारा भेजा गया। मेरा प्रचारक जीवन 45 वर्ष से, जहांजहां मैं रहा, खुली पुस्तक के समान है। अंत में उन्होंने लिखा कि सभी को आदर पूर्वक नमन।