Featured Image

Agra Crime News: आगरा l उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में खौफनाक वारदात हुई. एक शादीशुदा प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी. उसके बाद खुद को भी उड़ा लिया. इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका गंभीर हालत में सैनिक अस्पताल में भर्ती है.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला आगरा के सदर क्षेत्र के रोहता का है. वारदात बुधवार (7 अक्टूबर) दोपहर हुई है. मृतक की पहचान मलपुरा के इटौरा गांव के रहने वाले 25 वर्षीय अरुण कुमार के रूप में हुई है, जबकि सादाबाद की रहने वाली युवती हनी घायल है.

युवती और शादीशुदा युवक का था अफेयर

जानकारी के मुताबिक़, अरुण कुमार ल प्लाजा पर काम करता था. वह शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं. शादीशुदा होने के बाद भी युवक का युवती हनी से अफेयर चल रहा था. हनी मुन्नीलाल कॉलेज में बीएससी की छात्रा है. वह मूल रूप से हाथरस के सादाबाद की रहने वाली है. जो आगरा में रूम किराए पर लेकर रहती है. उसके पिता प्रेम कुमार सेना में फौजी हैं.

दो महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हुआ था

बताया जा रहा है करीब डेढ़ से दो महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था. बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हनी अपनी एक सहेली के साथ अरुण से मिलने सफायर कॉलोनी पहुंची थी. इस दौरान दोनों कुछ बातें की. इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ.

प्रेमिका को गोली मारकर खुद को उड़ाया

विवाद देखते देखते इतना बढ़ा कि अरुण ने अपनी कमर से तमंचा निकाल लिया और इसके बाद हनी पर गोली चला दी. गोली लगते ही हनी खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ी. जबकि सहेली भाग गयी. गोलीबारी के बाद अफरा तफरी मच गयी. मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी जिसके बाद युवक ने खुद के कनपटी पर गोली मार ली.

पुलिस मामले की जांच कर रही

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एसीपी और एडीसीपी भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. जबकि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. युवती के होश में आने के बाद ही पूरी वजह सामने आ पायेगी.