राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में रोजाना नएनए खुलासे हो रहे हैं. SIT की रिपोर्ट के आधार पर 8 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने FIR के दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके अलावा SIT द्वारा सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट को लेकर भी नईनई जानकारियां सामने आ रही है. SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में दान राशि की गिनती के दौरान कई जरूरी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने का जिक्र भी किया है

चढ़ावे की गिनती के दौना किन प्रक्रियाओं का हुआ उल्लंघन
SIT ने अपनी रिपोर्ट में SBI और ट्रस्ट द्वारा अपनी संयुक्त जिम्मेदारियों का पालन नहीं करने का जिक्र किया है. SIT ने कहा कि SOP में दानपात्र से निकली राशि नियमित अंतराल पर बैंक खाते में जमा कराने का प्रावधान था. इसमें लापरवाही सामने आई. गणना प्रक्रिया को निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार पारदर्शी और सुव्यवस्थित रखना था, जो नहीं हुआ. नोट गिनने वाली मशीनों के सही संचालन और नियमित जांच करने के निर्देश थे, इनका भी पालन नहीं हुआ.
अनावश्यक कैश होल्डिंग नहीं करने तथा समयसमय पर इसकी समीक्षा की व्यवस्था करनी थी, जो नहीं की गई. गणना कार्य में शामिल कर्मचारियों की नियुक्ति और रिकॉर्ड रखने की जिम्मेदारी भी थी, ट्रस्ट की तरफ से इसमें भी लापरवाही का मामला सामने आ रहा है. चढ़ावे की गणना से जुड़े SBI अधिकारियों का मासिक रोटेशन करने का भी प्रावधान SOP का हिस्सा था, जिसकी अनदेखी की गई.
ट्रस्ट की जिम्मेदारियां क्या हैं?
चढ़ावे में मिली धनराशि की गिनती करना ट्रस्ट की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक है, ताकि इस प्रक्रिया की पारदर्शिता और प्रमाणिकता बनी रहे. इसके अलावा नकद जमा पर्ची, चालान, रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड पर हस्ताक्षर कर लेनदेन की पुष्टि करना ट्रस्ट की ही जिम्मेदारी है. चढ़ावे की गिनती में लगे कर्मचारियों के लिए काम करने के लिए सही वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध कराना भी ट्रस्ट की जिम्मेदारी है.
बैंक और ट्रस्ट की संयुक्त जिम्मेदारियां क्या हैं?
बैंक और ट्रस्ट की यह संयुक्त जिम्मेदारी है किदानपेटी को रोजाना नामित अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति में ही खोला जाए. दानपेटी को खोलने से लेकर पूरी प्रक्रिया तक की नियमित सूचना और रिकॉर्डिंग हो, ताकि जवाबदेही सुनिश्चित हो. गिनती कक्ष बैंक और ट्रस्ट की संयुक्त जिम्मेदारी के तहतसमय पर खोला और संचालित किया जाए.
गिनती कक्ष की सुरक्षा और निगरानी के लिए ये SOP पालन करना जरूरी
राम मंदिर के चढ़ावे की गिनती को लेकर काफी कड़ी सुरक्षा और निगरानी के निर्देश है. गिनती कक्ष में किसी को भी बिना बिना वर्दी और सोनाचांदी जैसी कीमती वस्तुएं पहनकर एंट्री करने पर मनाही है. कक्ष में अंदर जाने और बाहर निकलते वक्त सुरक्षा गार्ड की तरफ से रोजाना तलाशी लेना अनिवार्य है. हर वह शख्स जो कक्ष के अंदर गया और फिर बाहर निकल रहा हो, उसका रिकॉर्ड गेस्ट रजिस्टर में दर्ज करना आवश्यक है. चढावा चोरी का मामला सामने आने के बाद यह साफ है कि इस प्रक्रिया का भी सही ढंग से पालन नहीं किया गया.
दानराशि की गणना को लेकर क्या SOP तय है?
दानपात्र खोलने के बाद उससे मिली राशि को पहचान किए गए बॉक्स में अलग रखा जाए और समय पर उसकी गिनती हो. सभी बोरों/बॉक्सों को एक के बाक एक करके खोला जाए और राशि का सही से मिलान किया जाए. वर्तमान होल्ड कैश पूरी गणना की जाए. दान में प्राप्त वस्तुओं और अन्य सामान का अलग से डिटेल तैयार किया जाए. नोटों की गिनती के दौरान खराब या फटे नोट अलग रखें. फिर उपलब्ध कराई गई बोरे या बैग में सुरक्षित रखा जाए.सिक्कों की गिनती गिनती मशीनों की सहायता से की जाए.
गिनती कक्ष में खाने की वस्तुओं को भी ले जाना प्रतिबंधित है. स्वच्छता बनाए रखने के लिए नाश्ता और भोजन गिनती कक्ष से बाहर करने का निर्देश है . जिस कक्ष में चढ़ावा गिना जा रहा है वहां धूम्रपान, गुटखा, तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट का सेवन भी पूरी तरस से प्रतिबंधित है.



