UP Police Transfer: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में कानूनव्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चार उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इसे लेकर आज सोमवार 7 जुलाई 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, मड़ियाव/मडेयगंज के थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह का तबादला नगराम थानाध्यक्ष के रूप में किया गया है। वहीं नगराम के थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी को नाका थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में निगोहा के थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी को मडेयगंज थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं ठाकुरगंज थाने में तैनात रवीन्द्र कुमार कनौजिया को निगोहा थानाध्यक्ष के पद पर भेजा गया है।

तबादलों की सूची

पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें: