Yogi 8020 Remark : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर आज बुधवार 7 अक्टूबर को लखनऊ के जीपीओ स्थित पटेल पार्क में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने ‘जनसेवा से देशसेवा’ प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

लड़ाई फिर 8020 पर आ गई

लड़ाई फिर 8020 पर आ गई है… pic.twitter.com/mTpdlf7w41

— Yogi Adityanath October 7, 2026

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव ने यह संकेत दे दिया है कि का नतीजा क्या होने वाला है। लड़ाई एक बार फिर 8020 पर आ गई है। सीएम योगी ने कहा कि इसमें 80 फीसदी हिस्सा एनडीए का और 20 फीसदी पीडीए का है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीडीए का क्या हाल होगा, यह आगे पता चल जाएगा।

‘सामान्य कार्यकर्ता ने भारत को दिलाई वैश्विक पहचान’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सीएम योगी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गौरव का अवसर है। गुजरात के एक छोटे से गांव से निकलकर नरेंद्र मोदी ने देश का नेतृत्व किया और भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई।योगी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। उस समय गुजरात गंभीर आपदा से जूझ रहा था और प्रदेश में मुश्किल हालात थे। ऐसे समय में मोदी ने मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली और गुजरात को विकास के मॉडल के रूप में आगे बढ़ाया।

ये भी पढ़ें: