Rahul Priyanka Gandhi FIR: दिल्ली में चुनाव आयोग को लेकर बीते दिन हुए इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट को लेकर राहुलप्रियंका समेत विपक्षी सांसदों पर FIR दर्ज की गई है। इस सभी पर आकाशवाणी भवन में घुसने का आरोप है। गौरतलब है सभी ने 8 घंटे धरना दिया था। इसके बाद अब खड़गे के घर पर विपक्षी सांसदों की बैठक जारी है।

प्रोटेस्ट के दौरान आकाशवाणी भवन में घुस गए थे राहुल प्रियंका
आपको बता दें दरअसल मंगलवार 6 अक्टूबर मंगलवार को विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में चुनाव आयोग तक ‘सेव डेमोक्रेसी’ मार्च निकाल रहे थे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाकर नेताओं को बसों में बैठाकर प्रदर्शन खत्म कराने की तैयारी की थी। पर इसी दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अचानक बस से उतरकर आकाशवाणी भवन के अंदर चले गए और दोनों परिसर में बरगद के पेड़ के नीचे धरने पर बैठ रहे।
आज खड़गे ने बुलाया लंच पर
आपको बता दें इस सभी के बीच आज 7 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी सांसदों को दिल्ली में दोपहर 1 बजे लंच पर भी बुलाया है। इसमें सभी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने का समय मांगने के लिए एक चिट्ठी पर सामूहिक रूप से दस्तखत करेंगे।
हिरासत के कुछ ही देर बार छोड़ दिया था
#WATCH दिल्ली | INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने कुछ देर के लिए हिरासत में लिया और बाद में रिहा कर दिया। pic.twitter.com/1j38vUWfZC
— ANI_HindiNews October 6, 2026
INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने हिरासत में लेने के कुछ देर बार बाद में रिहा कर दिया था।
आपको बता दें INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों ने चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ संसद भवन से निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च कर रहे थे।



